12.6 C
London
Thursday, February 26, 2026
Homeराज्यजम्मू-कश्मीर में अंत‍िम वोटर ल‍िस्‍ट जारी, रेकॉर्ड नाम जोड़े गए, बना इत‍िहास

जम्मू-कश्मीर में अंत‍िम वोटर ल‍िस्‍ट जारी, रेकॉर्ड नाम जोड़े गए, बना इत‍िहास

Published on

जम्मू

विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर जम्मू कश्मीर के लिए अंतिम मतदाता सूची शुक्रवार को प्रकाशित कर दी गई। इसमें 7.72 लाख मतदाता जोड़े गए हैं, जो अब तक की सर्वाधिक संख्या है। जम्मू कश्मीर के संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनिल सलगोत्रा ने कहा कि अंतिम मतदाता सूची में 83,59,771 मतदाता हैं, जिनमें 42,91,687 पुरुष, 40,67,900 महिलाएं और थर्ड जेंडर के 184 नागरिक शामिल हैं।

मतदाता सूची के प्रकाशन के साथ केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव कराने का रास्‍ता साफ हो गया है। सलगोत्रा ने बताया कि जम्मू कश्मीर के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि 11 लाख से अधिक आवेदन एक विशेष पुनरीक्षण अभियान के दौरान मतदाता सूची में नाम शामिल करने के लिए प्राप्त हुए।

25 नवंबर तक चली प्रक्रिया
दरअसल 15 सितंबर से वोटर लिस्ट में नाम शामिल करने की प्रक्रिया शुरू हुई थी, जो 25 अक्टूबर तक चली। इसके बाद 10 नवंबर तक दावों और आपत्तियों का निपटारा किया गया। इसके बाद 25 नवंबर यानी आज वोटर लिस्ट की संशोधन प्रक्रिया पूरी करके ल‍िस्‍ट जारी कर दी गई। इससे पहले जम्मू-कश्मीर में 18 साल से अधिक उम्र के करीब 98 लाख लोग थे।

Latest articles

प्रदेश में जल्द शुरू होगी सीएम केयर योजना गंभीर बीमारियों का राज्य में ही होगा इलाज

भोपाल मध्य प्रदेश विधानसभा में गुरुवार को प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर तीखी चर्चा...

नई परिवहन नीति के विरोध में निजी बस ऑपरेटरों का हल्ला बोल 2 मार्च से बेमियादी हड़ताल का ऐलान

भोपाल मध्य प्रदेश की नई परिवहन नीति के विरोध में निजी बस संचालकों ने आंदोलन...

गोविंदपुर क्षेत्र स्थित पशुपतिनाथ मंदिर में गूंजे महादेव के जयकारे रुद्राभिषेक, लाखबत्ती और व्रतबन्ध का भव्य आयोजन

भोपाल राजधानी के गोविंदपुर क्षेत्र स्थित पशुपतिनाथ नेपाली समाज मंदिर में आज भक्ति और परंपरा...

हथाईखेड़ा की सरकारी जमीन भू—माफिया ने बेची,भू—माफिया में हड़कंप

भोपाल । राजधानी में भू—माफियों के हौंसले इतने बुलंद है कि वह आम आदमी को...

More like this

गोविंदपुरा को विकास की नई सौगात: राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 5.65 करोड़ के सड़क कार्यों का भूमिपूजन

भोपाल राजधानी भोपाल के गोविंदपुरा क्षेत्र में आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में...

विश्वास का प्रतीक होती हैं सहकारिता संस्थाएं: राज्यमंत्री श्रीमती गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि...