8 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्य'पापा के साथ घर नहीं जाऊंगी, बालिग हूं... अकेली ही रहूंगी', पूर्व...

‘पापा के साथ घर नहीं जाऊंगी, बालिग हूं… अकेली ही रहूंगी’, पूर्व मंत्री की बेटी ने की बगावत

Published on

जयपुर

कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री गोपाल केसावत की बेटी ने कहा है कि वह अपने पापा के साथ घर नहीं जाएगी। कोर्ट में बयान दर्ज कराते समय 21 वर्षीय अभिलाषा ने कहा कि वह बालिग है और अकेली ही रहकर दिल्ली में पढ़ाई करेगी। जयपुर से सोमवार 21 नवम्बर की शाम को अचानक लापता हुई पूर्व मंत्री की बेटी को जयपुर पुलिस ने गुजरात से दस्तयाब किया था। गुजरात के अहमदाबाद में एक सैलून के पास बने कमरे से अभिलाषा को बरामद किया था। वहां पर अभिलाषा अपने एक दोस्त के साथ वहां ठहरी हुई थी।

​चार दिन बाद पुलिस को सैलून में मिली अभिलाषा
बेटी के अचानक लापता होने पर कांग्रेस नेता गोपाल केसावत ने प्रताप नगर थाने में किडनैपिंग का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस तकनीकी आधार पर पता लगा रही थी। इसी दौरान पुलिस को पता चला कि अभिलाषा अहमदाबाद के पास बोपल में ठहरी हुई है। पुलिस की टीम बोपल पहुंची तो अभिलाषा अपने दोस्त के कमरे में रुकी हुई थी। जयपुर पुलिस अभिलाषा और उसके दोस्त वसीम अकरम को लेकर जयपुर आई। चूंकि अपहरण का मुकदमा दर्ज था, इसलिए दस्तयाब करने के बाद लड़की को कोर्ट में पेश किया। अभिलाषा ने कोर्ट में बताया कि वह बालिग है और जान-बूझकर अहमदाबाद अपने दोस्त से मिलने गई थी।

​वसीस के लिए घर छोड़कर अहमदाबाद गई थी अभिलाषा
कोर्ट में अभिलाषा ने कहा कि उसने अपने पापा को झूठ बोला कि लड़के उसका पीछा कर रहे हैं जबकि हकीकत में वह अपने दोस्त से मिलने के लिए घर छोड़कर चली गई थी। अभिलाषा का दोस्त वसीम अकरम टोंक के पास राजमहल का रहने वाला है। पहले वह जयपुर में ही एक सैलून में जॉब करता था, तभी से अभिलाषा और वसीम अकरम की जान पहचान हो गई थी। इन दिनों वसीम अहमदाबाद में एक सैलून में जॉब करता है। अभिलाषा अपने इसी दोस्त से मिलने के लिए घर छोड़कर चली गई थी।

​किसी ने नहीं किया किडनैप: अभिलाषा
कोर्ट में बयान दर्ज कराते समय अभिलाषा ने कहा कि उसके पिता ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया है, लेकिन किसी ने उसे किडनैप नहीं किया। जिस दोस्त के पास वह ठहरी थी, वह चार से साल से परिचित है। हालांकि पुलिस अभिलाषा के साथ वसीम को भी जयपुर लेकर आई। अभिलाषा की ओर से बयान दर्ज कराने के बाद पुलिस ने वसीम को छोड़ दिया। अभिलाषा दिल्ली यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करती है और एक स्टूडेंट यूनियन की कोषाध्यक्ष है। उसने कोर्ट में बताया कि वह दिल्ली जाकर पढ़ाई करेगी और खुद अपने पैरों पर खड़ी होगी।

​अभिलाषा ने पिता को बोला था यह झूठ
21 नवंबर को जब अभिलाषा सब्जी लेने के लिए निकली थी तो थोड़ी ही देर बाद उसने अपने पिता गोपाल केसावत को कॉल किया। अभिलाषा ने अपने पिता को बताया कि कुछ लड़के उसका पीछा कर रहे हैं। इसके तुरंत बाद गोपाल केसावत एनआरआई सर्किल पहुंचे, जहां उन्हें अभिलाषा नहीं मिली। काफी देर तक इधर-उधर तलाश करने के बाद गोपाल केसावत ने प्रताप नगर थाने में जाकर बेटी के किडनैप होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस जांच में अब कुछ और ही सच्चाई सामने आई है। अभिलाषा के झूठ ने जयपुर पुलिस की काफी मशक्कत करा दी। (रिपोर्ट – रामस्वरूप लामरोड़, जयपुर)

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...