8 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यवाराणसी: गंगा नदी में डूबी 34 यात्रियों से भरी नाव, 2 की...

वाराणसी: गंगा नदी में डूबी 34 यात्रियों से भरी नाव, 2 की हालत गंभीर

Published on

वाराणसी,

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में शनिवार सुबह बड़ा हादसा हो गया. यहां गंगा नदी में 34 यात्रियों से भरी नाव पलट गई. गनीमत रही कि समय रहते सभी लोगों को नदी से बाहर निकाल लिया गया. लेकिन 2 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है. दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसा शीतला घाट के सामने गंगा नदी के बीचों बीच हुआ था.

दरअसल, शनिवार सुबह सवा सात बजे केदार घाट से 34 यात्रियों को लेकर चली नाव शीतला घाट के सामने पहुंची थी. तभी नाव का पटरा किसी वजह से टूट गया. पटरा टूटते ही नाव नदी में डूबने लगी.यह देख नाविक ने पानी में छलाग लगी दी और यात्रियों को मुसीबत में छोड़ भाग गया. लोगों की चीख पुकार सुन दूसरे नाविकों और घाट पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने तत्परता दिखाई और एक-एक करके सभी 34 यात्रियों का सकुशल रेस्क्यू किया.

घटना में एक दंपति की हालत गंभीर बताई जा गई है, जिसमें से महिला को कबीरचौरा मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गय, जबकि पुरुष की गंभीर हालत देखते हुए बीएचयू रेफर कर दिया गया. सभी नाव सवार यात्री आंध्र प्रदेश के बताए जा रहे हैं, जो इन दिनों वाराणसी की यात्रा पर हैं.

नाव में सवार थे 34 लोग
उधर, एक प्रत्यक्षदर्शी राजेश तिवारी के अनुसार, नाव में 34 लोग सवार थे. अचानक नाव के अंदर पानी भरने लगा. इसके बाद नाविक नाव छोड़कर भाग निकला और नाव में मौजूद लोग नदी में डूबने लगे. लोगों के चीखने के बाद मौके पर मौजूद दूसरे नाविकों ने तत्परता दिखाते हुए सभी का रेस्क्यू करना शुरू कर दिया.

किसी ने नहीं पहनी थी लाइफ जैकेट
घटना के बारे में जानकारी देते हुए वाराणसी दशाश्वमेध सर्किल के एसीपी अवधेश पांडे ने बताया कि घाट से गंगा स्नान पूजन के लिए 34 आंध्र प्रदेश के तीर्थयात्रियों को लेकर जा रही नाव का पटरा टूट गया था. इसके कारण नाव डूबने लगी थी. सभी को बचा लिया गया है. एक दंपति को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया था. हादसे के दौरान किसी ने भी लाइफ जैकेट नहीं पहन रखी थी. मामले की जांच की जा रही है.

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this