7.3 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यमैनपुरी उपचुनाव में भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच कहां से ले आए नेताजी? डेप्युटी...

मैनपुरी उपचुनाव में भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच कहां से ले आए नेताजी? डेप्युटी CM ब्रजेश पाठक की बात तो सुनिए

Published on

मैनपुरी

उत्तर प्रदेश के डेप्युटी सीएम ब्रजेश पाठक ने लोकसभा उपचुनाव में पाकिस्तान का जिक्र कर नया दांव खेल दिया। ब्रजेश पाठक ने कहा कि यह चुनाव इंडिया-पाकिस्तान के मैच जैसा है। जात-पात से ऊपर उठकर भाजपा को वोट करें। कहा कि सपा शासन में गुंडाराज था। मैनपुरी की जनता ने यह सब सहा है। इस चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को वोट कर सपा को सबक सिखाए

मैनपुरी में सपा की तरफ से डिंपल यादव और बीजेपी की तरफ से रघुराज शाक्य चुनावी मैदान में हैं। डिप्टी सीएम ने शनिवार को भोगांव में युवा सम्मेलन और मैनपुरी में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सामान्य क्रिकेट मैच हम सब देखते हैं। परंतु जो मैच कम अंतर वाला हो या भारत-पाकिस्तान के बीच है, उस मैच को देखने का आनंद चार गुना बढ़ जाता है। मैं जहां जा रहा हूं, वहां लोग जात-पात से ऊपर उठकर भाजपा को वोट कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के समय में भले आदमी की इज्जत-आबरू सुरक्षित नहीं थी। महिला-बेटियां घर से निकलने से डरती थीं। थाने-चौकियों पर गुंडों का कब्जा था। वे कहते थे समाजवादी पार्टी का नारा है, खाली प्लॉट हमारा है। कोई दुकान, मकान ऐसा नहीं था, जहां सपा का झंडा लगाकर कब्जा नहीं किया गया। अब प्रदेश में कानून का राज स्थापित है। गुंडे माफिया या तो प्रदेश छोड़ गए हैं या जेल में हैं। दूसरी तरफ केंद्र सरकार आतंकवाद के खात्मे में जुटी है।

डिप्टी सीएम ने कहा कि केंद्र सरकार ने पाकिस्तान के अंदर घुसकर आतंकवादियों को खदेड़ने का काम किया है, इसलिए बिना डरे गुंडाराज का जवाब देने के लिए भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य को जिताने का काम करें। डिप्टी सीएम ने संविधान दिवस पर डॉ. बीआर आंबेडकर को भी स्मरण किया। कहा कि बाबा साहब ने सभी को समान अधिकार देकर लोकतंत्र को मजबूत किया। आंबेडकर के अनुयायियों से एकत्रित होकर भाजपा के पक्ष में मतदान कर उनके सपनों को साकार करना चाहिए।

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this