7.3 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यलखनऊ: डीजे की शोर में मैरिज हॉल से 7 साल की मासूम...

लखनऊ: डीजे की शोर में मैरिज हॉल से 7 साल की मासूम को उठा ले गया, फिर की दरिंदगी

Published on

लखनऊ,

यूपी के लखनऊ मे शादी समारोह के दौरान सात साल की मासूम के साथ रेप की वारदात हुई है. आरोपी नाबालिग को मैरिज हॉल से उठाकर अपने साथ ले गए और फिर रेप किया. गंभीर हालत में मिली मासूम को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. रेप करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार किया गया है दूसरा फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. लेकिन मौके से उसकी बाइक बरामद हुई है.

दरअसल, शहर के बंथरा थाना इलाके में मौजूद मैरिज हॉल में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात शादी समारोह चल रहा था. डीजे पर तेज आवाज में गाने बज रहे थे. रात करीब एक बजे दो युवकों ने लोगों की नजरों से बचते हुए शादी में आई सात साल की मासूम को पकड़ा और एकांत में ले गए. इसके बाद दोनों ने एक-एक कर मासूम के साथ रेप किया.

इधर, हॉल में मासूम दिखाई नहीं दे रही थी तो उसकी तलाश शुरू हो गई. पूरे हॉल में बच्ची को ढूंढा जा रहा था. तभी किसी को उसके चीखने की आवाज सुनाई दी. जहां से चीखने की आवाज आ रही थी. जब लोग वहां पहुंचे तो मंजर देखकर सभी के होश उड़ गए. लोगों ने तुरंत ही मासूम के साथ गलत काम करने वाले एक युवक को पकड़ लिया. लेकिन दूसरा आरोपी मौके से भागने में कामयाब हो गया.

घटना की सूचना सूचना बंथरा थाना पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया और गंभीर हालत में बच्ची को अस्पताल पहुंचाया. पुलिस ने फरार हुए आरोपी की मोटरसाइकिल बरामद की है.

यह है पुलिस का कहना
एडीसीपी साउथ मनीषा सिंह ने कहा है कि मासूम के साथ हुए रेप मामले में उसके परिजनों ने शिकायत दर्ज कराई है. रेप करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. दूसरा आरोपी फरार है. उसकी तलाश की जा रही है. मासूम का अस्पताल में इलाज चल रहा है.

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this