7.3 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्य₹1.76, ₹14.21 और ₹37.31 मुआवजा! PM फसल बीमा योजना में किसानों से...

₹1.76, ₹14.21 और ₹37.31 मुआवजा! PM फसल बीमा योजना में किसानों से यह कैसा मजाक

Published on

परभणी

₹1.76, ₹14.21 और ₹37.31…यह महाराष्ट्र में फसल बीमा योजना के तहत इंश्योरेंस क्लेम करने पर किसानों को मिली राशि है। सितंबर महीने में हुई मूसलाधार बारिश के चलते 32 साल के कृष्णा राउत की परभणी जिले के धसाला गांव में 2 एकड़ फसल खराब हो गई थी। जब उन्होंने पीएम फसल बीमा योजना के तहत क्लेम मांगा तो उन्हें महज 1.76 रुपये प्राप्त हुए। उन्होंने 25,000 रुपये खर्च करके सोयाबीन, तुअर और चने की फसल बोई थी। ऐसे ही दो अन्य किसानों को 14.21 रुपये और 37.31 रुपये मुआवजा मिला है।

कृष्णा राउत ने 455 रुपये का इंश्योरेंस प्रीमियम लिया था। इसके बाद उन्होंने क्रॉप लॉस असेस्मेंट के लिए 200 रुपये का अलग से भुगतान किया था। वह प्रति एकड़ 27,000 रुपये का मुआवजे की आस लगाए थे। कृष्णा कहते हैं, ‘जो रकम मिली है वह किसी मजाक से कम नहीं।’

प्रीमियम दिया 1800,मुआवजा मिला 14 रुपये
कृष्णा की तरह ही दूसरे किसान गजानन चव्हाण को मुआवजे के रूप में 14 रुपये 21 पैसे प्राप्त हुए। वह कहते हैं, ‘मैंने तीन एकड़ जमीन पर चार फसलें बोई थीं। इनमें से एक के नुकसान के लिए मुझे 14.21 रुपये मिले जबकि दूसरी फसल के लिए 1200 रुपये जबकि बाकी दोनों फसलों के लिए कुछ नहीं मिला। मैंने प्रीमियम के तौर पर 1,800 रुपये का भुगतान किया था।’

गजानन के भाई विक्रम ने बताया कि वह इंश्योरर की हेल्पलाइन पर लगातार कॉल करते रहे लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। 33 साल के साइंस पोस्टग्रैजुएट किसान पांडुरंग कदम को एक फसल के मुआवजे के तौर पर 37 रुपये 31 पैसे मिले जबकि दूसरी के लिए 327 रुपये। उनके पास दो एकड़ जमीन है। उन्होंने योजना के लिए 595 रुपये का भुगतान किया था जबकि उनके भाई इंद्रजीत ने 1,980 रुपये का प्रीमियम भरा था जिस पर उन्हें 73.42 और 260 रुपये का मुआवजा मिला।

क्या कह रहे अधिकारी?
परभणी की जिला कलेक्टर आंचल सूद बताती हैं कि प्रशासन किसानों के दावों की समीक्षा कर रहा है। उन्होंने बताया, ‘करीब 5 लाख किसानों को कुल 160.9 करोड़ रुपये का बीमा मुआवजा जारी किया गया। कटाई के बाद फसल नुकसान पर 88,000 किसानों को 33 करोड़ का मुआवजा दिया जाएगा।’

किसानों का दावा है कि यह स्थिति सिर्फ एक जिले भर सीमित नहीं है। डेटा के अनुसार, परभणी के 6.7 किसानों ने प्राइवेट इंश्योरेंस कंपनियों को 4.4 लाख हेक्टेयर में फैली फसलों के बीमा के लिए 48.2 करोड़ का प्रीमियम भरा था।

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this