7.2 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यबिहार में दबंगों ने मां-बेटी को जिंदा जला दिया, रेप नहीं कर...

बिहार में दबंगों ने मां-बेटी को जिंदा जला दिया, रेप नहीं कर सके तो निकाली खुन्नस?

Published on

अरवल

बिहार के अरवल से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। परासी थाना इलाके के चकिया में दबंगों ने मां-बेटी को जिंदा जला दिया। जानकारी के अनुसार, सोमवार देर रात दुष्कर्म की नीयत से घर में घुसे गांव के एक युवक ने मंसूबे में विफल होने पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। घर में आग लगने से मां-बेटी गंभीर रूप से झुलस गईं। आग देख मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह उन्‍हें वहां से निकालकर सदर अस्पताल अरवल पहुंचाया। वहां से दोनों को पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। परासी थाना अध्यक्ष संजीत सिंह ने बताया कि दोनों की पटना में इलाज के दौरान मौत हो गई।

ग्रामीणों ने बताया कि मृतका का पति शराब के साथ पकड़ा गया था। वह जेल में है। गांव के ही गोपी महतो का बेटा नंद कुमार महतो उसकी पत्‍नी पर हमेशा बुरी नजर रखता था। मृतका के पति के जेल जाते ही उसे मौका मिल गया। मौका का फायदा उठा कर आरोपी सोमवार की रात में शराब के नशे में धुत होकर उसके घर पहुंचा और दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। महिला ने किसी तरह अपना बचाव करते हुए घर से धक्का देकर नंद कुमार को बाहर निकाल दिया और दरवाजा बंद कर लिया। बताया जा रहा है कि इसके बाद आरोपी छप्‍पर पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दिया और घर का दरवाजा भी बाहर से बंद कर दिया।

इधर, आग में घिरी मां-बेटी चीखने-चिल्‍लाने लगीं। रात होने की वजह से गांव वाले देर से पहुंचे। तब तक छप्पर जलकर मां बेटी पर गिर चुका था। दोनों जलने लगीं। ग्रामीणों ने दरवाजा तोड़कर मां-बेटी को किसी तरह घर से बाहर निकाला। आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए। दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने तत्काल पटना रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। वहीं, ग्रामीण के निशानदेही के आधार पर आरोपी को परासी थाने की पुलिस ने नंद कुमार महतो को गिरफ्तार कर लिया है।

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this