7.2 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यगुजरात चुनाव: ऐन वक्त पर अनिरुद्ध सिंह जाडेजा ने मारी पलटी, गोंडल...

गुजरात चुनाव: ऐन वक्त पर अनिरुद्ध सिंह जाडेजा ने मारी पलटी, गोंडल में बिगड़ सकता है BJP का गणित

Published on

अहमदाबाद

राजकोट जिले की बहुचर्चित गोंडल सीट फिर से सुर्खियों में आ गई है। पहले चरण के चुनाव प्रचार के थमने से पहले पूर्व विधायक महिपत सिंह जाडेजा के बेटे अनिरूद्ध सिंह जाडेजा ने कांग्रेस को समर्थन देने का ऐलान कर दिया है। ऐसे में अब सवाल यह है कि क्या अनिरूद्ध सिंह जाडेजा का कांग्रेस को समर्थन बीजेपी के लिए नई मुश्किल खड़ी करेगा? गोंडल की सीट पर 2012 से 2012 से बीजेपी का कब्जा है। 2012 के चुनाव में बीजेपी के जयराज सिंह जडेजा व‍िधायक चुने गए थे। इसके बाद पिछले चुनाव में उनकी पत्नी गीताबा जयराजसिंह जाडेजा ने जीत हासिल की थी। बीजेपी ने एक बार फिर से गीताबा जाडेजा पर भरोसा जताया है। तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस ने यतीश देसाई और आम आदमी पार्टी ने निमिशा खुंट पर भरोसा जताया है।

टिकट के लिए था घमासान
2022 के चुनावों के ऐलान से पहले जयराज सिंह जाडेजा और अनिरूद्ध सिंह जाडेजा के दोनों बीजेपी से टिकट मांग रहे थे। इसके लेकर काफी लंबे समय तक विवाद भी हुआ था और बार-बार गोंडली की सीट सुर्खियों में आई थी, लेकिन आखिर में बाजी जयराज सिंह जाडेजा ने मारी थी और अनिरूद्ध सिंह जाडेजा को मासूस होना पड़ा था। अनिरूद्ध सिंह जाडेजा बेट राजदीप सिंह को टिकट दिलवाना चाहते थे। टिकट का जब ऐलान हुआ था तब ऐसा माना गया था कि दोनों समूहों के बीच बीजेपी ने सामंजस्य बना लिया है, लेकिन अब अनिरूद्ध सिंह ने कांग्रेस के उम्मीदवार यतीश देसाई को समर्थन का ऐलान कर दिया है।

वर्चस्व की है लड़ाई
गोंडल की सीट पर जयराज सिंह और अनिरूद्ध सिंह के बीच वर्चस्व की लड़ाई नहीं है। अनिरूद्ध सिंह के पिता महिपत सिंह जाडेजा ने कांग्रेस की टिकट पर 1990 और 1995 में इस सीट से जीत हासिल की थी, लेकिन 1998 में जयरासिंह बीजेपी से लड़े और जीत गए। वे 2002 में भी जीते, लेकिन 2007 में यह सीट एनसीपी ने झटक ली थी और यहां से बचूभाई वगाशिया विजयी रहे थे। इसके बाद 2012 में जयरासिंह ने फिर कब्जा कर लिया था और 2017 के चुनाव पत्नी गीताबा को खड़ा कर दिया था। ऐसे में अनिरूद्ध सिंह जाडेजा लंबे समय से वापसी की राह जो रहे हैं। इसी को लेकर दोनों क्षत्रिय परिवारों के बीच गोंडल पर कब्जे को लेकर घमासान होता रहता है। गोंडल विधानसभा सीट पर कुल मतदाताओं की संख्‍या 228438 है. इनमें से 118218 पुरूष और 110212 मह‍िला मतदाता हैं। इस सीट पर अन्‍य मतदाताओं की संख्‍या 8 है।

2017 में मिली थीं 99 सीटें
गुजरात में विधानसभा कुल सीटों की संख्या 182 है। इसमें 40 सीटें आरक्षित हैं। 27 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए और 13 सीटें अनुसूचित जाति के रिजर्व हैं। विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 92 सीटों का है। 2017 के चुनाव में सत्तारूढ़ बीजेपी मुश्किल से सरकार बचा पाने में सफल रही थी। दो दशक में पहली बार पार्टी की सीटों की संख्या दो अंकों में सिमट गई थी और बीजेपी सिर्फ 99 सीटें जीत सकती थी। कांग्रेस को 2017 के चुनाव 77 सीटें मिली थीं, जबकि कांग्रेस से गठबंधन करके लड़ी भारतीय ट्राइबल पार्टी (बीटीपी) को 2 सीटें मिली और 1 सीट पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) विजयी हुई थी। तीन सीटों पर निर्दलीय जीते थे। इनमें वडगाम से दलित नेता जिग्नेश मेवाणी की कांग्रेस के समर्थन से जीत हुई थी।

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...