7.2 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्य17 साल के बच्चे ने घंटों पॉर्न देखा और पड़ोस की 10...

17 साल के बच्चे ने घंटों पॉर्न देखा और पड़ोस की 10 साल की बच्ची से किया रेप

Published on

बेमेतरा

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी है। पुलिस ने बताया कि 17 वर्षीय युवक ने घंटों पोर्न देखा और फिर पड़ोस में रहने वाली 10 वर्षीय बच्ची के साथ रेप किया और उसका गला घोंट दिया। उसने वारदात को तब अंजाम दिया, जब उसके माता-पिता काम पर गए हुए थे। आरोपी छत के रास्ते उसके घर में घुस गया था। जांचकर्ताओं ने कहा कहा कि बच्ची की हत्या के बाद उसे बांस में लटका दिया। इससे वह रेप की घटना को खुदकुशी का रूप देने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने तुरंत उसके चाल को भांप लिया है क्योंकि छोटी बच्ची गांठ बांधने के लिए इतनी ऊंचाई तक नहीं पहुंच सकती थी।

यह घटना 26 नवंबर को रायपुर से 90 किमी दूर एक गांव में घटी है। आरोपी किशोर को सोमवार को पुलिस ने हिरासत में लिया है। उसके खिलाफ रेप और हत्या का मामला दर्ज किया गया है। साथ ही उसे दुर्ग जिले के एक रिमांड होम में भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, माता-पिता को जब इस भयानक घटना के बारे में पता चला तो वह काम से वापस लौटकर आए। सदमे में परिवार ने स्थानीय पुलिस थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस ने मौके का मुआयना किया और शव को कब्जे को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एक अधिकारी ने कहा कि प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट था कि बच्ची का यौन उत्पीड़न किया गया है। साथ ही उसका वीडियो बनाया गया था। शुरुआत में इस मामले की जांच एक अंधे केस के रूप में हुई क्योंकि तत्काल कोई संदिग्ध नहीं था। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने स्थानीय निवासियों से पूछताछ शुरू की, जिनमें से कई ने पड़ोस में एक 17 वर्षीय लड़के की ओर इशारा करना शुरू किया। पुलिस ने कहा कि उसे जब पूछताछ के लिए लाया गया तो उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

सूत्रों ने बताया कि उसने अपने बयान में स्वीकार किया है कि बच्ची से रेप के बाद उसने मारने का प्लान बनाया था। उसके डर था कि पीड़िता ने उसका नाम पुलिस को कहीं बता न दे। पुलिस ने कहा कि आरोपी ने अपने ही डंडे से उसका गला घोंटने और फिर उसके साथ शव को लटकाने की बात स्वीकार की है। उसने बच्ची के शव के बगल में बड़े करीने से एक कुर्सी रख दी ताकि यह दिखा सके कि खेलते-खेलते गलती से उसने फांसी लगा लगी। पुलिस ने कहा कि पीड़िता घर पर एक साल के भाई के देखभाल के लिए थी। उसकी हत्या के बाद आरोपी ने बच्चे को फर्श पर लिटा दिया ताकि उसके रोने की आवाज पड़ोसियों को सुनाई दे।

जांच कर रहे अधिकारियों ने कहा कि वह छत के रास्ते अपने घर से भाग गया ताकि चोरी के कोई स्पष्ट संकेत न दिखें और फिर सड़क पर निकल गया। इसके बाद उसने वहां भीड़ इकट्ठा करना शुरू कर दिया जो कि बंद घर में चिल्ला रहा था। बच्चे को लेकर चिंतित पड़ोसी अंदर घुसे और मृत बच्चे को देखा। अपने बयान में किशोर ने कहा था कि वह पोर्न का आदी है। रेप और मर्डर से पहले उसने यह देखा था।

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...