11.6 C
London
Friday, March 27, 2026
HomeभोपालMP: महिला ने हनुमान जी के नाम की एक करोड़ की संपत्ति,...

MP: महिला ने हनुमान जी के नाम की एक करोड़ की संपत्ति, पति और बेटों के व्यवहार से हैं परेशान

Published on

श्योपुर,

मध्यप्रदेश के श्योपुर में एक महिला टीचर ने करीब एक करोड़ की संपत्ति हनुमान मंदिर के नाम पर दान कर दी. उन्होंने अपने दोनों बेटों का आधिकारिक हिस्सा उनके नाम किया इसके बाद अपने हिस्से में आई रकम को मंदिर में दान की. महिला टीचर का नाम शिव कुमारी जादौन है. वह विजयपुर क्षेत्र के खितरपाल गांव के सरकारी स्कूल में पढ़ाती हैं. उन्होंने ‘आजतक’ से बात करते हुए बताया कि मेरे दो बेटे हैं. मैंने बेटों को उनका हिस्सा दे दिया है. मेरे हिस्से में आने वाली प्रॉपर्टी, मकान और बैंक बैलेंस सहित चल-अचल संपत्ति को अपनी मर्जी से छिमछिमा हनुमान मंदिर ट्रस्ट के नाम कर दिया है.

सैलरी और जीवन बीमा पॉलिसी की दान
महिला टीचर शिव कुमारी ने अपनी वसीयत में लिखा है कि मेरे मरने के बाद मेरा मकान और चल अचल संपत्ति मंदिर ट्रस्ट की होगी. बैंक बैलेंस और जीवन बीमा पॉलिसी से मिलने वाली राशि से लेकर सोना-चांदी मंदिर ट्रस्ट का होगा. उन्होंने अपील की है कि उनके मरने के बाद क्रिया कर्म मंदिर ट्रस्ट के लोग मिलकर करें.उनकी संपत्ति में मकान, प्लॉट, शासन से मिल रही सैलरी, जीवन बीमा पॉलिसी की राशि, सोने-चांदी के आभूषण मिलाकर करीब एक करोड़ की संपत्ति है. वह जब तक जिंदा हैं, तब-तक मकान में रहेंगी. उनके बाद मकान मंदिर ट्रस्ट का हो जाएगा.

बचपन से ही भगवान के प्रति समर्पित
जानकारी के मुताबिक, शिव कुमारी बचपन से ही भगवान की पूजा आराधना करती रही हैं. वह अपने पति और दोनों बेटों के व्यवहार से आहत हैं. उनका एक बेटा आपराधिक प्रवृत्ति का है. उन्होंने बताया कि पति का व्यवहार भी ठीक नहीं है. इस वजह से उन्होंने अपनी वसीयत में यह भी लिखा है कि उनके मरने के बाद उनके शव का अंतिम संस्कार उनके बेटे की बजाए मंदिर ट्रस्ट के लोग करें.

Latest articles

पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी ₹10 घटी, कीमतों को स्थिर रखने का फैसला

केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में ₹10-₹10 प्रति लीटर की...

भोपाल में खौफनाक वारदात: 80 उपद्रवियों के बीच फंसा परिवार, 6 साल की मासूम के सिर पर तलवार से हमला

भोपाल राजधानी के शाहजहानाबाद इलाके में बुधवार देर रात मानवता को शर्मसार करने वाली घटना...

पटरी पार करते समय बड़ा हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग पूर्व टेलर की मौत

भोपाल राजधानी के ऐशबाग थाना इलाके में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक रेल हादसा हो गया।...

भोपाल: ऐतिहासिक ईदगाह मस्जिद में मोबाइल टावर निर्माण पर बवाल, AIMIM कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी झड़प

भोपाल राजधानी की ऐतिहासिक ईदगाह मस्जिद की पार्किंग में मोबाइल टावर लगाए जाने को लेकर...

More like this