7.6 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराष्ट्रीयदंगाइयों को 2002 में सबक सिखाया... गुजरात में अमित शाह के बयान...

दंगाइयों को 2002 में सबक सिखाया… गुजरात में अमित शाह के बयान पर भड़के पूर्व नौकरशाह

Published on

नई दिल्ली

हाल ही में गुजरात की एक चुनावी रैली में गृह मंत्री अमित शाह ने 2002 हिंसा का जिक्र किया था। इसमें उन्होंने कहा था कि 2002 में हिंसा के षड्यंत्रकारियों को सबक सिखाया गया था। पहले AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने इसपर शाह से सवाल पूछा था। अब एक पूर्व नौकरशाह ने इस बयान पर चुनाव आयोग का रुख किया है। पूर्व नौकरशाह ने शाह के सबक सिखाने वाले बयान की सत्यता का पता लगाने के साथ इसपर कार्रवाई करने का आग्रह किया है। पूर्व केंद्रीय सचिव ई. ए. एस. शर्मा ने निर्वाचन आयोग को लिखे पत्र में कुछ दिनों पहले खेड़ा जिले के महुधा कस्बे में शाह की ओर से की गई चुनावी रैली की टिप्पणी का जिक्र किया है।

अमित शाह का वो बयान पढ़िए
गुजरात के खेड़ा जिले के महुधा कस्बे में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि गुजरात में कांग्रेस के शासन के दौरान (1995 से पहले) सांप्रदायिक दंगे बड़े पैमाने पर हुए थे। कांग्रेस विभिन्न समुदायों और जातियों के लोगों को एक-दूसरे के खिलाफ लड़ने के लिए उकसाती थी। ऐसे दंगों के जरिए कांग्रेस ने अपना वोट बैंक मजबूत किया था और समाज के एक बड़े तबके के साथ अन्याय किया था। शाह ने दावा किया था कि गुजरात में 2002 में दंगे हुए क्योंकि अपराधियों को कांग्रेस से लंबे समय तक समर्थन मिलने के कारण हिंसा में लिप्त होने की आदत हो गई थी।

केन्द्रीय मंत्री ने कहा था, ‘लेकिन 2002 में उन्हें सबक सिखाने के बाद इन तत्वों ने वह रास्ता (हिंसा का) छोड़ दिया। उन्होंने 2002 से 2022 तक हिंसा से खुद को दूर रखा। भाजपा ने साम्प्रदायिक हिंसा में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर गुजरात में स्थायी शांति स्थापित की है।’ फरवरी 2002 में गोधरा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में आग लगने की घटना के बाद गुजरात के कुछ हिस्सों में बड़े पैमाने पर हिंसा हुई थी।

आचार संहिता का उल्लंघन है- शर्मा
पूर्व केंद्रीय सचिव ई. ए. एस. शर्मा ने अमित शाह के इस बयान पर चुनाव आयोग से कार्रवाई की मांग की है। शर्मा ने पिछले सप्ताह निर्वाचन आयोग को लिखे अपने पत्र में शाह के बयान पर दावा किया, ‘अगर यह सही पाया जाता है, तो यह आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है।’

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this

अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक का निधन: पोस्टमॉर्टम के बाद शव घर लाया गया, विसरा सैंपल सुरक्षित

लखनऊ। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का बुधवार को निधन...

असम के दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हिमंता, 2 बीजेपी और 2 सहयोगी दलों से मंत्री बने, मोदी-शाह मौजूद रहे

गुवाहाटी। हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने हैं। असम के...

नीट यूजी 2026 की परीक्षा रद्द, 3 मई को हुई थी आयोजित, पेपर लीक के बाद NTA ने लिया फैसला

नई दिल्ली। नीट यूजी (NEET UG) परीक्षा 2026 से जुड़ी इस वक्त की बड़ी...