11.6 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeभोपालशादी में बिन बुलाए मेहमान को खाना खाने की सजा, MBA स्टूडेंट...

शादी में बिन बुलाए मेहमान को खाना खाने की सजा, MBA स्टूडेंट ने धोए बर्तन, वीडियो वायरल

Published on

भोपाल

आपने अक्सर सुना होगा कि बिना बुलाए मेहमान की कोई इज्जत नहीं होती। जब तक आपको कहीं पर बुलाया ना जाए, तो वहां नहीं जाना चाहिए। खासकर शादियों के मौके पर तो यह कहावत मशहूर है कि बारात और दूल्हा भी बिना बुलाए बरात लेकर नहीं जाते। अगर बिना बुलाए चले गए तो उनकी कई बार शामत भी आ सकती है। याद कीजिए 3—इडियट मूवी का वह सीन, जिसमें आमिर खान और उसके दोस्त एक शादी पार्टी में बिन बुलाए मेहमान बनकर चले जाते हैं। जब पकड़े जाते हैं तो मुसीबत में पड़ जाते हैं, हालांकि वह बच कर निकल जाते हैं, लेकिन भोपाल के एक स्टूडेंट की किस्मत इतनी अच्छी नहीं थी। वह शादी में खाना खाते हुए पकड़ा गया और उसके बाद उसका क्या हश्र हुआ? आइए आपको विस्तार से बताते हैं।

यह है घटना
हुआ यूं कि मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एमबीए कर रहा एक युवक शादी में पहुंच गया और वहां पर लजीज व्यंजन खाना शुरू कर दिया। आयोजकों ने उसे पकड़ लिया और जबरदस्ती करते हुए उससे बर्तन धुलवाने लगे। जब युवक बर्तन साफ कर रहा था, उस घटना का वीडियो बनाना शुरू कर दिया।

अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
वीडियो में लड़का बता रहा है कि वह जबलपुर का रहने वाला है और भोपाल के एक कॉलेज से एमबीए कर रहा है। लजीज खाने के चक्कर में वह बिना बुलाए शादी में आ गया और भोजन करने लगा। इसी दौरान पकड़ा गया। फिलहाल वीडियो की सत्यता की पुष्टि तो नहीं हो पाई है, लेकिन वीडियो बनाने वाले और बर्तन होने वाले स्टूडेंट के बीच में सवाल-जवाब से साफ लग रहा है कि यह भोपाल का ही है। आयोजकों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल भी कर दिया। हालांकि इस वायरल वीडियो की शिकायत भोपाल पुलिस को की गई है। इसमें अज्ञात लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई है।

Latest articles

पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी ₹10 घटी, कीमतों को स्थिर रखने का फैसला

केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में ₹10-₹10 प्रति लीटर की...

भोपाल में खौफनाक वारदात: 80 उपद्रवियों के बीच फंसा परिवार, 6 साल की मासूम के सिर पर तलवार से हमला

भोपाल राजधानी के शाहजहानाबाद इलाके में बुधवार देर रात मानवता को शर्मसार करने वाली घटना...

पटरी पार करते समय बड़ा हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग पूर्व टेलर की मौत

भोपाल राजधानी के ऐशबाग थाना इलाके में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक रेल हादसा हो गया।...

भोपाल: ऐतिहासिक ईदगाह मस्जिद में मोबाइल टावर निर्माण पर बवाल, AIMIM कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी झड़प

भोपाल राजधानी की ऐतिहासिक ईदगाह मस्जिद की पार्किंग में मोबाइल टावर लगाए जाने को लेकर...

More like this