7.6 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यइमरान प्रतापगढ़ी की गोधरा रैली में मचा बवाल, ओवैसी की पार्टी पर...

इमरान प्रतापगढ़ी की गोधरा रैली में मचा बवाल, ओवैसी की पार्टी पर कांग्रेस के बयान से हंगामा

Published on

गोधरा

गुजरात के गोधरा पहुंचे कांग्रेस राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी की सभा में हंगामा हो गया। बताया जा रहा है कि इसके बाद इमरान प्रतापगढ़ी को सभा छोड़कर निकलना पड़ा। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ओवैसी की पार्टी पर कांग्रेस के बयान को लेकर हंगामा खड़ा हो गया। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और प्रतापगढ़ी का घिराव कर दिया। जिसके बाद माहौल बिगड़ता देख इमरान प्रतापगढ़ी को बीच सभा से ही निकलना पड़ गया।

आपस में भिड़े कांग्रेस और AIMIM समर्थक
इमरान प्रतापगढ़ी अपनी पार्टी कांग्रेस के लिए प्रचार करने गोधरा पहुंचे थे। दरअसल यह इलाका मुस्लिम बाहुल्य माना जाता है। जिसके चलते इस सीट पर कांग्रेस और ओवैसी की पार्टी AIMIM के बीच कांटे की टक्कर मानी जा रही है। वहीं रैली के संबोधन के बीच जैसी ही इमरान प्रतापगढ़ी ने ओवैसी की पार्टी को लेकर बोलना शुरू किया। देखते ही देखते भारी तादाद में ओवैसी समर्थक वहां आ पहुंचे। जिसके बाद दोनों ही पार्टियों के कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई शरू हो गई। इस माहौल को भांपते हुए कांग्रेस के क्षेत्रीय नेताओं ने दखल दिया और प्रतापगढ़ी को सभा के बीच से किसी तरह सुरक्षित निकाला। जिसके बाद इमरान प्रतापगढ़ी को सभा छोड़कर बीच में ही निकलना पड़ा।

पहले चरण की वोटिंग शुरू
गुजरात विधानसभा चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस के बीच टक्कर मानी जा रही है। लेकिन आम आदमी पार्टी की एंट्री ने मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है। गुजरात चुनाव दो चरणों में होने हैं। जिसका कि पहला चरण आज यानी कि 1 दिसंबर को है। जिसके लिए सुबह आठ बजे से वोटिंग शुरू हो गई है। पहले चरण में 19 जिलों की कुल 89 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। जिसमें 788 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर है।

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this