11.6 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeभोपालआज से तेरी सारी गलियां मेरी हो गई... फ्रांस की कुड़ी ने...

आज से तेरी सारी गलियां मेरी हो गई… फ्रांस की कुड़ी ने एमपी के मोड़े से रचाई शादी, विदेशी बहू की देसी अदाएं

Published on

सीहोर

आज से तेरी सारी गलियां मेरी हो गई… अरजीत सिंह के इस गाने के बजते ही फ्रांस की लड़की ने एमपी के लड़के के गले में वारमाला डाल दी। इसके साथ ही साथ ही फ्रांस की बेटी एमपी की बहू बन गई। यह शादी एमपी के सीहोर में हुई है। एमपी के कुरावर के रहने वाले नीतेश अग्रवाल ने फ्रांस की ओरियन से शादी रचाई है। ओरियन शादी के लिए अपने 25 लोगों के साथ फ्रांस से आई थी। दोनों की शादी हिंदू रिति-रिवाज से हुई है। शादी सिहोर के एक रिसॉर्ट में हुई है। शादी के दौरान गोमी मैम की देसी अदाएं देखने को मिली है। दोनों तरफ के लोगों ने शादी के दौरान खूब मस्ती की है। अब शादी की खूबसूरत तस्वीरें सामने आई है।

सात समंदर पार से आई दुल्हन
दूल्हा बने नीतेशने बताया कि वह 2013 में अपनी पढ़ाई के लिए कनाडा गए थे। कनाडा में पढ़ाई के दौरान ही दुल्हन ओरियन से मुलाकात हुई थी। यह मुलाकात बाद में प्यार में बदल गया। दोनों ने परिवार की मर्जी से शादी का फैसला किया। 30 नवंबर को दोनों की शादी सीहोर में हो गई है। इस शादी को लेकर दोनों परिवारों लंबे समय से तैयारी चल रही थी। अब सभी लोगों ने जमकर शादी समारोह के दौरान मस्ती की है।

राजगढ़ स्थित घर पर हल्दी की रस्में
भारत में शादियों के दौरान कई रस्म निभाई जाती है। नीतेश अग्रवाल का पैतृक घर राजगढ़ के कुरावर में है। पैतृक घर पर ही शादी की बाकी रस्म निभाई गई थी। वहां हल्दी भी हुआ था। बताया जा रहा है कि हिंदू रीति-रिवाज से शादी देखकर वे लोग काफी उत्साहित थे।

फ्रांस से आए 25 लोग
शादी में दुल्हन ओरियन के परिवार के लोग भी आए हैं। ओरियन के माता-पिता के साथ करीब 25 लोग वहां से आए हुए हैं। सभी लोग फ्लाइट से भोपाल पहुंचे थे। भोपाल के ही एक होटल में सभी ठहरे हैं। यहां से शादी समारोह में शामिल होने के लिए सीहोर के रिसॉर्ट में पहुंचे थे। वहां उन्हें खाने में देसी व्यंजन भी परोसा गया है। फ्रांस से आए लोग पहली बार भारतीय परंपरा के अनुसार शादी देख रहे थे।

अंग्रेजी में दिलाए सात वचन
दरअसल, दुल्हन ओरियन हिंदी उतनी अच्छी से नहीं समझती है। इसलिए शादी के दौरान पंडित जी ने सात वचन अंग्रेजी में दिलवाए हैं। ओरियन ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि मैं पहली बार हिंदुस्तान आई हूं। उनके पिता ने कहा कि हमने भारतीय परंपराओं के बारे में टीवी पर देखा था। यहां आकर भी लोगों से इसके बारे में जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने कन्यादान का रस्म भी निभाया है।

देसी रंग में रंगे दिखे विदेशी मेहमान
वहीं, फ्रांस से आए सभी मेहमान शादी के दौरान देसी रंग में रंगे दिखे हैं। महिलाए साड़ी और लहंगा पहनी थीं तो पुरुष कुर्ता और पायजामा में थे। साथ ही उनके माथे पर पगड़ी थी। मंडप में दुल्हन की एंट्री भी भारतीय अंदाज में हुई है।

Latest articles

पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी ₹10 घटी, कीमतों को स्थिर रखने का फैसला

केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में ₹10-₹10 प्रति लीटर की...

भोपाल में खौफनाक वारदात: 80 उपद्रवियों के बीच फंसा परिवार, 6 साल की मासूम के सिर पर तलवार से हमला

भोपाल राजधानी के शाहजहानाबाद इलाके में बुधवार देर रात मानवता को शर्मसार करने वाली घटना...

पटरी पार करते समय बड़ा हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग पूर्व टेलर की मौत

भोपाल राजधानी के ऐशबाग थाना इलाके में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक रेल हादसा हो गया।...

भोपाल: ऐतिहासिक ईदगाह मस्जिद में मोबाइल टावर निर्माण पर बवाल, AIMIM कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी झड़प

भोपाल राजधानी की ऐतिहासिक ईदगाह मस्जिद की पार्किंग में मोबाइल टावर लगाए जाने को लेकर...

More like this

पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी ₹10 घटी, कीमतों को स्थिर रखने का फैसला

केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में ₹10-₹10 प्रति लीटर की...

भोपाल में खौफनाक वारदात: 80 उपद्रवियों के बीच फंसा परिवार, 6 साल की मासूम के सिर पर तलवार से हमला

भोपाल राजधानी के शाहजहानाबाद इलाके में बुधवार देर रात मानवता को शर्मसार करने वाली घटना...

पटरी पार करते समय बड़ा हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग पूर्व टेलर की मौत

भोपाल राजधानी के ऐशबाग थाना इलाके में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक रेल हादसा हो गया।...