7.6 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यदूसरे देशों में भी छेड़खानी हुई लेकिन भारत में बहुत तेज ऐक्शन......

दूसरे देशों में भी छेड़खानी हुई लेकिन भारत में बहुत तेज ऐक्शन… विदेशी यूट्यूबर ने की मुंबई पुलिस की तारीफ

Published on

मुंबई

मुंबई के खार इलाके में कोरियाई युवती से छेड़छाड़ की घटना का वीडियो वायरल होने के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों आरोपी मोबीन और नकीब को एक दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया है। साउथ कोरिया की पीड़िता पेशे से यूट्यूबर है। उन्होंने बताया कि दूसरे देशों में भी उनके साथ ऐसा हुआ है लेकिन भारत में बहुत तेजी से ऐक्शन हुआ। दरअसल कोरियाई युवती अपने यूट्यूब चैनल के लिए लाइव वीडियो बना रही थी और इसी दौरान उनके साथ अभद्रता की गई।

महिला यूट्यूबर ने बताया, ‘मेरे साथ दूसरे देशों में भी ऐसा हो चुका है लेकिन वहां मैं पुलिस को कॉल करने के अलावा कुछ नहीं कर सकी। भारत में बहुत तेजी से ऐक्शन लिया जा रहा है। मैं पिछले तीन हफ्ते से मुंबई में हूं और ज्यादा दिन यहां रहने की योजना बना रही हूं।’

‘मैं नहीं यात्रा मेरी पूरी जर्नी खराब हो’
कोरियाई महिला ने बताया, ‘मैं नहीं चाहती एक बुरी घटना मेरी पूरी यात्रा और दूसरे देशों को अद्भुत भारत दिखाने के मेरे पैशन को खराब कर दे।’ पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान मोबीन चंद मोहम्मद शेख (19) और मोहम्मद नकीब सदरियालम अंसारी (20) के रूप में हुई है। वीडियो वायरल होने के बाद खार पुलिस ने आईपीसी की धारा 354 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी युवकों को गिरफ्तार किया है।

क्या है पूरा मामला?
मुंबई की एक गली में एक युवक के एक महिला यूट्यूबर से कथित रूप से छेड़छाड़ करने का वीडियो बुधवार को वायरल हो गया। पुलिस ने बताया कि उन्हें इस संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है, लेकिन उन्होंने खुद इस घटना का संज्ञान लिया है और जांच शुरू कर दी है। वीडियो साझा करने वाले एक ट्विटर खाते पर दावा किया गया है कि पीड़िता दक्षिण कोरिया की नागरिक है और रात करीब आठ बजे जब यह घटना हुई, उस समय वह उपनगरीय खार इलाके में ‘लाइवस्ट्रीमिंग’ कर रही थी।

वीडियो में दिख रहा है कि युवक महिला के काफी करीब आया और उसने उसके विरोध करने पर भी उसका हाथ पकड़कर उसे खींचने की कोशिश की। महिला घटनास्थल से जाने लगी, तो वही आदमी अपने एक दोस्त के साथ फिर से मोटरसाइकिल पर दिखाई दिया और उसने महिला को उसके गंतव्य तक छोड़ने की पेशकश की, जबकि महिला ने टूटी-फूटी अंग्रेजी में उसकी पेशकश ठुकरा दी।

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this