11.6 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeभोपालहरियाणा के पूर्व मंत्री करतार सिंह भड़ाना मुरैना में गिरफ्तार, 24 घंटे...

हरियाणा के पूर्व मंत्री करतार सिंह भड़ाना मुरैना में गिरफ्तार, 24 घंटे बाद मिली जमानत

Published on

मुरैना

हरियाणा के पूर्व मंत्री और 2019 के लोकसभा चुनाव में मध्य प्रदेश के मुरैना से बीएसपी के प्रत्याशी रहे करतार सिंह भड़ाना करीब 24 घंटे बाद जेल से रिहा हो गए। भड़ाना को आचार संहिता उल्लंघन के मामले में बुधवार को जेल भेजा गया था। बुधवार को कोर्ट में उनकी जमानक याचिका खारिज होने के बाद मुरैना पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। गुरुवार को दोबारा सुनवाई में कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी।

आचार संहिता उल्लंघन का मामला
2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान करतार सिंह भड़ाना ने धार्मिक स्थल पर चुनावी सभा आयोजित की थी। इसी मामले को लेकर उनके खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज किया गया था। प्रचार के दौरान उन्होंने धार्मिक स्थल करह धाम पर बिना अनुमति के चुनावी सभा आयोजित की थी। उनके खिलाफ नूराबाद थाने में आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया था।

पहले कोर्ट में पेश नहीं हुए थे भड़ाना
मामला जब कोर्ट में पहुंचा तो कोर्ट ने करतार सिंह भड़ाना के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया, लेकिन वे कोर्ट में नहीं पहुंचे। बुधवार को इसी मामले में वे पेश हुए थे। मामले की गंभीरता और अदालत में पहले पेश नहीं होने के चलते उन्हें जमानत नहीं मिल पाई थी।

हेलीकॉप्टर से प्रचार कर आए थे सुर्खियों में
साल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान बीएसपी ने अपने प्रत्याशी के तौर पर करतार सिंह भड़ाना को मुरैना से चुनाव मैदान में उतारा था। भड़ाना ने उस वक्त हेलीकॉप्टर से चुनाव प्रचार किया था। इसलिए वे अचानक सुर्खियों में आ गए थे। भड़ाना इससे पहले भी विवादों में रहे हैं। उनके खिलाफ फरीदाबाद में धोखाधड़ी और अमानत में खयानत के मामले में भी केस दर्ज हैं।

Latest articles

पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी ₹10 घटी, कीमतों को स्थिर रखने का फैसला

केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में ₹10-₹10 प्रति लीटर की...

भोपाल में खौफनाक वारदात: 80 उपद्रवियों के बीच फंसा परिवार, 6 साल की मासूम के सिर पर तलवार से हमला

भोपाल राजधानी के शाहजहानाबाद इलाके में बुधवार देर रात मानवता को शर्मसार करने वाली घटना...

पटरी पार करते समय बड़ा हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग पूर्व टेलर की मौत

भोपाल राजधानी के ऐशबाग थाना इलाके में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक रेल हादसा हो गया।...

भोपाल: ऐतिहासिक ईदगाह मस्जिद में मोबाइल टावर निर्माण पर बवाल, AIMIM कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी झड़प

भोपाल राजधानी की ऐतिहासिक ईदगाह मस्जिद की पार्किंग में मोबाइल टावर लगाए जाने को लेकर...

More like this