7.4 C
London
Monday, March 9, 2026
Homeराष्ट्रीययूट्यूब पर अश्लील वीडियो देखने से ध्यान भटका और मैं फेल हो...

यूट्यूब पर अश्लील वीडियो देखने से ध्यान भटका और मैं फेल हो गया, कोर्ट गए शख्स को उल्टा ठोक दिया जुर्माना

Published on

नई दिल्ली

सुप्रीम कोर्ट में मुआवजे की मांग को लेकर एक ऐसा मामला आया, जिसे सुनकर कोर्ट सख्त नाराज हो गया और याचिकर्ता पर भारी जुर्माना ठोक दिया। सुप्रीम कोर्ट ने उस याचिकाकर्ता को कड़ी फटकार लगाई है जिसने गूगल इंडिया के खिलाफ अर्जी दाखिल कर 75 लाख रुपये मुआवजा मांगा था। याची ने कहा था कि यूट्यूब पर न्यूडिटी कंटेंट वाले विज्ञापन हैं जिससे उसका ध्यान भंग हुआ और वह एमपी पुलिस की परीक्षा में फेल हुआ था। सुप्रीम कोर्ट में अनुच्छेद-19 (2) के तहत इस तरह के विज्ञापन पर रोक की मांग की थी। सुप्रीम कोर्ट ने तब कहा कि अगर विज्ञापन पसंद नहीं आता है तो आप उसे नजरअंजाद करें और न देखें। सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता से कहा कि आपकी याचिका ऐसी है जिस कारण आपको अदालत का समय जाया करने के लिए हर्जाना देना होगा और याची पर 1 लाख रुपये का हर्जाना लगाया ताकि बाकी लोगों के लिए यह नजीर हो। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इस तरह की याचिका से अदालत का समय बर्बाद होता है।

सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता को खूब फटकार लगाई
अदालत ने टिप्पणी करते हुए कहा कि अनुच्छेद-19 (2) के संदर्भ में अब तक दाखिल किसी भी याचिका में यह सबसे कमजोर याचिका है। अदालत ने सवाल किया कि क्या आपको इसके लिए मुआवजा चाहिए कि आप नेट देखने के कारण एग्जाम में फेल हो गए? कंटेट में सेक्सुअल सामग्री थी और इस कारण आपका ध्यान भंग हो गया और कोर्ट आ गए कि आपको मुआवजा चाहिए? उधर अदालत के हर्जाने के आदेश पर याची ने कहा कि उनके पैरेंट्स मजदूर हैं उन्हें माफ किया जाए।

कोर्ट ने एक लाख से 25 हजार रुपये की जुर्माना राशि
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि आपने पब्लिसिटी के लिए ऐसा किया और आपको लगता है कि आपको माफ कर दिया जाए लेकिन आपको माफी नहीं मिलेगी और फिर कोर्ट ने याचिकाकर्ता की हर्जाने राशि को घटा दी और उसे निर्देश दिया कि वह 25 हजार रुपये हर्जाना राशि जमा करे। सुप्रीम कोर्ट को यह भी बताया गया कि याची के पास रोजगार तक नहीं है लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि रिकवरी की जाएगी।

Latest articles

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सिविल सेवा परीक्षा टॉपर अनुज अग्निहोत्री को फोन पर दी बधाई, कहा- ‘यह सफलता राजस्थान के लिए गौरव’

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा-2025 में अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम...

More like this

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...

शाहबाज़ डिवीजन द्वारा “शौर्य रन का आयोजन

सागर भारतीय सेना के तत्वावधान में शाहबाज़ डिवीजन द्वारा "शौर्य रन 2026" थीम के...

एचईसी रांची के सीवीओ का अतिरिक्त प्रभार बीएचईएल के शिव पाल सिंह को

नई दिल्ली। भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय ने हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC), रांची...