12.4 C
London
Monday, April 13, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअफगान-पाक बॉर्डर पर फिर तनाव, ताबड़तोड़ फायरिंग, 6 नागरिकों की मौत, कई...

अफगान-पाक बॉर्डर पर फिर तनाव, ताबड़तोड़ फायरिंग, 6 नागरिकों की मौत, कई घायल

Published on

नई दिल्ली,

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच में जमीन पर तनाव बढ़ता जा रहा है. रविवार शाम को स्पिन-बोल्दाक इलाके में फायरिंग हुई है. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगान फौज की तरफ से उसके 6 नागरिकों को मार दिया गया, 17 गंभीर रूप से घायल भी हुए. दो हफ्ते पहले भी ऐसी ही फायरिंग में 6 पाकिस्तानियों की मौत हो गई थी.

पाकिस्तान की आर्मी ने इस घटना को लेकर एक बयान जारी किया है. उस बयान में कहा गया है कि अफगान की फौज ने बिना किसी उदेश्य के उनके नागरिकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की. उस फायरिंग में 6 नागरिकों की मौके पर ही मौत हो गई और 17 घायल हुए. पाक आर्मी की मीडिया विंग ने तो दावा किया है कि हमले के दौरान अफगान फौज द्वारा तोपखाने और मोर्टार का इस्तेमाल किया गया था. इस हमले के बाद एक बार फिर पाक-अफगान बॉर्डर पर तनाव की स्थिति बन गई है. लगातार हो रही ये फायरिंग बॉर्डर इलाकों में रह रहे लोगों को दहशत में डाल रही है.

अभी के लिए पाकिस्तानी आर्मी का जोर देकर कहना है कि वो ऐसे किसी भी हमले को बर्दाश्त नहीं कर रही है और उसकी फौज की तरफ से भी मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है. वहीं बातचीत का सिलसिला भी चलता रहे, इसलिए काबुल में बैठी तालिबान सरकार के साथ पाक सरकार ने संवाद स्थापित करने की भी कोशिश की है.

Latest articles

बेटियों और बहनों के विकास से ही होगा समग्र विकास संभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित किए 1836...

गोविंदपुरा औद्योगिक इकाई पर कार्रवाई की तैयारी, जवाब नहीं देने पर होगा कड़ा कदम

भोपाल। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र भोपाल द्वारा एक औद्योगिक इकाई के खिलाफ गंभीर...

देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी : रामनाथन

बीएचईएल द्वारा आईपी आउटर केसिंग की आपूर्ति तथा ईओटी क्रेन का लोकार्पण हरिद्वार। बीएचईएल हरिद्वार...

किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, किसानों के विकास के लिए हम हैं प्रतिबद्ध : केन्द्रीय रक्षा मंत्री सिंह

किसानों के श्रम से देश का खाद्यान्न निर्यात हुआ दोगुना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव किसानों...

More like this

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...