23.1 C
London
Saturday, May 30, 2026
Homeभेल न्यूज़भोजपाल महोत्सव मेले में बॉलीवुड नाइट का आयोजन, देवा हो देवा की...

भोजपाल महोत्सव मेले में बॉलीवुड नाइट का आयोजन, देवा हो देवा की प्रस्तुति से मिश्मी ने बांधा समा  

Published on

भोपाल

सारेगामापा और इंडियन प्रो म्यूजिक लीग फेम बॉलीवुड सिंगर मिश्मी बोस ने रविवार को भेल दशहरा मैदान पर चल रहे भोजपाल महोत्सव में अपनी सुमधुर प्रस्तुति दी। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्जवलित कर ब्रह्मास्त्र फिल्म के देवा हो देवा गाने से की। इसके बाद सलोना सा साजन, बीते न बिताए रतिया, आपकी नजरों ने समझा, जैसे गानों की प्रस्तुतियों से पर पूरा मेला परिसर तालियों की गडगड़़ाहट से गूंज उठा। इस दौरान मिश्मी ने डांसिंग नंबर, बॉलीवुड के साथ ही सदाबहार गीतों की प्रस्तुति दी।

कोलकाता की रहने वाली मिश्मी द वॉइस ऑफ रियलटी शो इंडियन प्रो म्यूजिक लीग फेम रह चुकी हैं। कार्यक्रम में मेला समिमि के संयोजक विकास वीरानी, अध्यक्ष सुनील यादव, महामंत्री हरीश कुमार राम, महेंद्र नामदेव, अखिलेश नागर, वीरेंद्र तिवारी, जाहिद खान, शैलेंद्र सिंह जाट, सुनील शाह, दीपक वैरागी, विनय सिंह, चंदन वर्मा, आफताब सिद्दकी, वाहिद खान, केश कुमार शाह, मधु भवनानी, गोपाल शर्मा, सुनील वैष्णव के साथ ही मेला समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

मेला समिति बॉलीवुड के साथ प्रदेश के कलाकारों को दे रही मंच
भोजपाल महोत्सव मेला समिति के अध्यक्ष सुनील यादव ने बताया कि मेला समिति द्वारा बॉलीवुड के साथ ही प्रदेश के कलाकारों को बढ़ावा देने और अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए मंच प्रदान कर रही है। मेला मंच पर रोजाना सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जा रही है। इसमें विभिन्न प्रदेशों के कलाकारों द्वारा अपने प्रदेश और संस्कृति की प्रस्तुति दी जा रही है।

व्यापारिक केंद्र
12 एकड़ क्षेत्र में फैले इस मेले में विभिन्न प्रकार की 400 से ज्यादा दुकानें लगाई गई हैं। प्रॉपर्टी, ऑटोमोबाइल, इलेक्टॉनिक, टेलीकॉम, फर्नीचर, हेन्डी क्रॉफ्ट, हैन्डलूम, महासेल सहित विभिन्न प्रकार के स्वादिस्ट व्यंजन, बैंकिंग इंश्योरेंस, ऑर्ट गैलरी, इंटीरियर, महिलाओं की सौंदर्य सामग्री, खूर्जा क्राकरी, कपड़े, आकर्षक एवं मनोरंजक झूले, खेलकूद के स्टॉल आदि महोत्सव के आकर्षक बने हुए हैं।

Latest articles

एमपी ने गेहूं उपार्जन में बनाया नया रिकॉर्ड, किसानों से खरीदा गया 104 लाख मीट्रिक टन गेहूं

भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश ने इस वर्ष गेहूं उपार्जन...

देश को दहलाने की साजिश नाकाम, दिल्ली पुलिस ने 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार, ISI से कनेक्शन निकला

नई दिल्ली। देश के अलग-अलग शहरों को दहलाने की साजिश का खुलासा हुआ है।...

एनटीपीसी बोंगाईगांव को दोहरा राष्ट्रीय सम्मान: सुरक्षा और सीएसआर में उत्कृष्टता के लिए मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार, स्वर्ण श्रेणी में मारी बाजी

नई दिल्ली। परिचालन उत्कृष्टता, कार्यस्थल सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास के प्रति अपनी...

विधायक सबनानी पहुंचे जनता के द्वार: रोशनपुरा और राहुल नगर बस्ती का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जनसमस्याएं तुरंत सुलझाने के निर्देश

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी ने शुक्रवार को अपने क्षेत्र की...

More like this

बीएचईएल के नरेश नेपा की डूबती नैय्या के बनें सहारा

नेपानगर की नेपा मिल में नया अध्याय: बिना किसी आर्थिक पैकेज के शुरू हुआ...

भेल कैंटीन में अव्यवस्थाओं पर भड़की एचएमएस यूनियन, औचक निरीक्षण कर दुरुस्त कराईं व्यवस्थाएं

भोपाल। प्रतिनिधि यूनियन एचएमएस के जुझारू कार्यकर्ताओं ने भेल कैंटीन की व्यवस्थाओं का औचक...

नई दिल्ली में आयोजित रोडशो में भेल ने प्रदर्शित की अपनी कोयला गैसीकरण तकनीक, केंद्रीय मंत्रियों ने किया दौरा

नई दिल्ली। भारत सरकार के कोयला मंत्रालय के तत्वावधान में नई दिल्ली में 'सतही...