23.1 C
London
Saturday, May 30, 2026
Homeभेल न्यूज़कर्मचारियों की ज्वलन्त समस्याओं को लेकर इंटक सड़क पर

कर्मचारियों की ज्वलन्त समस्याओं को लेकर इंटक सड़क पर

Published on

भोपाल

इंटक भले ही 6 साल सत्ता में रहने के बाद कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण नहीं कर पाई हो लेकिन सत्ता से बाहर होने के बाद उसे कुछ ज्यादा ही कर्मचारियों की समस्याओं की चिन्ता सताने लगी है । इंटक ने एक प्रेस विज्ञप्ति में वर्तमान में सत्ताधारी यूनियनों को चेतावनी देते हुये कहा है कि नई दिल्ली में 30 नवम्बर को संपन्न हुई जेसीएम की बैठक में भेल कर्मियो के समस्त ज्वलंत मुद्दों को पूरी तरह से दरकिनार कर दिया गया। बीएचईएल को लगभग 436 करोड़ शुद्ध लाभ के बाद भी कर्मचारियों को बोनस नहीं दिया गया जिसमें कर्मचारियों में काफी आक्रोश है वहीं उत्पादन की लाइफ लाइन कही जाने वाली रिवॉर्ड स्कीम का अभी तक अता पता नहीं है।

इधर मीडिया प्रभारी सीआर नामदेव ने बताते हैं कि बीएचईएल का प्रतिनिधित्व कर रही यूनियनों के चुनावी जुमले ढेर हो गए इसलिये हेम्टू इंटक यूनियन द्वारा रिवॉर्ड इंसेंटिव स्कीम ,पीपी एवं एसआईपी बोनस ,न्यू ईयर गिफ्ट एवं अन्य सभी कर्मचारियों के ज्वलंत समस्याओं के निराकरण के लिये 14 दिसंबर को 101 प्रतिनिधियों का एक दल भेल के फाउंड्री गेट से 1 नंबर गेट तक पैदल मार्च करेगा ।

Latest articles

एमपी ने गेहूं उपार्जन में बनाया नया रिकॉर्ड, किसानों से खरीदा गया 104 लाख मीट्रिक टन गेहूं

भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश ने इस वर्ष गेहूं उपार्जन...

देश को दहलाने की साजिश नाकाम, दिल्ली पुलिस ने 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार, ISI से कनेक्शन निकला

नई दिल्ली। देश के अलग-अलग शहरों को दहलाने की साजिश का खुलासा हुआ है।...

एनटीपीसी बोंगाईगांव को दोहरा राष्ट्रीय सम्मान: सुरक्षा और सीएसआर में उत्कृष्टता के लिए मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार, स्वर्ण श्रेणी में मारी बाजी

नई दिल्ली। परिचालन उत्कृष्टता, कार्यस्थल सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास के प्रति अपनी...

विधायक सबनानी पहुंचे जनता के द्वार: रोशनपुरा और राहुल नगर बस्ती का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जनसमस्याएं तुरंत सुलझाने के निर्देश

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी ने शुक्रवार को अपने क्षेत्र की...

More like this

बीएचईएल के नरेश नेपा की डूबती नैय्या के बनें सहारा

नेपानगर की नेपा मिल में नया अध्याय: बिना किसी आर्थिक पैकेज के शुरू हुआ...

भेल कैंटीन में अव्यवस्थाओं पर भड़की एचएमएस यूनियन, औचक निरीक्षण कर दुरुस्त कराईं व्यवस्थाएं

भोपाल। प्रतिनिधि यूनियन एचएमएस के जुझारू कार्यकर्ताओं ने भेल कैंटीन की व्यवस्थाओं का औचक...

नई दिल्ली में आयोजित रोडशो में भेल ने प्रदर्शित की अपनी कोयला गैसीकरण तकनीक, केंद्रीय मंत्रियों ने किया दौरा

नई दिल्ली। भारत सरकार के कोयला मंत्रालय के तत्वावधान में नई दिल्ली में 'सतही...