11 C
London
Monday, March 16, 2026
Homeभेल न्यूज़भेल के पिपलानी फुटबाल मैदान की नहीं है सुरक्षा,बाहरी लोग कर रहे...

भेल के पिपलानी फुटबाल मैदान की नहीं है सुरक्षा,बाहरी लोग कर रहे प्रवेश

Published on

भोपाल

भेल टाउनशिप की सुरक्षा को लेकर प्रबंधन भले ही चुस्त-दुरुस्त व्यवस्था कर रहा हो, लेकिन खेल मैदानों की सुरक्षा की ओर उसका ध्यान नहीं है। भेल खेल प्राधिकरण और स्पोर्टस क्लब से जुड़े खिलाडिय़ों के लिए पिपलानी में बने फुटबाल मैदान का उपयोग दूसरे खेलों के लिए किया जा रहा है जबकि बाहरी लोगों का प्रवेश इस मैदान पर प्रतिबंधित है। इससे फुटबाल मैदान को नुकसान हो रहा है। यह मैदान मनचलें युवक-युवतियों के लिए सैरगाह बन गया है। पुलिस इन मनचलों पर हाथ नहीं डाल पा रही है।

जानकारी के मुताबिक भेल टाउनिशप में खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भेल प्रबंधन ने पिपलानी में एक मैदान फुटबाल खेल के लिए बनाया था। इस मैदान पर बाहरी लोगों का प्रवेश प्रतिबंधित है। इसके लिए बाकायदा एक बोर्ड भी लगाया गया है। इस पर बाहरी लोगों को यहां खेलते हुए या अन्य गतिविधियां करते पाए जाने पर कार्रवाई करने के साफ-तौर पर निर्देश भी लिखे हैं, लेकिन इसके बावजूद इस मैदान पर अन्य खेलकूद हो रहे हैं। इससे मैदान को नुकसान पहुंच रहा है। अवकाश के दिन तो यहां दूसरे क्षेत्रों के लोग क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन तक करते हैं, लेकिन इसे रोकने प्रबंधन का ध्यान नहीं है।

जानकारों का कहना है कि दूसरे खेलों के आयोजन से मैदान का समतलीकरण बिगड़ जाता है। ऐसे में खेल के अनुरूप बनाए गए मैदान के मेंटेनेंस में भी परेशानी आती है, लिहाजा दूसरे खेलों का आयोजन इस मैदान पर नहीं होना चाहिए। फुटबाल मैदान विशेष रूप से फुटबाल के लिए ही बनाया गया है। भेल केटीओ के अध्यक्ष आरएस ठाकुकर का कहना है कि जहां प्रबध्ंान सुरक्षा के नाम पर करोड़ों खर्च कर रहा है वहां पिपलानी फुटबाल मैदान पर भी सुरक्षा व्यवस्था होनी चाहिए।

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

बीएचईएल की एक यूनियन के नेता अब बनेंगे निफ्टू के अध्यक्ष

भेल भोपाल के कुछ यूनियन नेताओं की जितनी तारीफ की जाये कम है ।...

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...