14 C
London
Friday, April 17, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयतवांग पर 22 घंटे बाद आया चीनी सेना का पहला बयान, बताया...

तवांग पर 22 घंटे बाद आया चीनी सेना का पहला बयान, बताया क्यों भिड़े सैनिक?

Published on

नई दिल्ली,

अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में चीनी सेना और भारतीय सेना के बीच हुई झड़प को लेकर चीन की सेना की ओर से पहली प्रतिक्रिया आई है. इस झड़प को लेकर चीन ने भारतीय सेना पर ठीकरा फोड़ दिया है. चीनी सेना ने आरोप लगाया है कि भारतीय सेना के जवानों ने अवैध तरीके से विवादित सीमा को पार किया था जिसकी वजह से झड़प शुरू हुई.

हालांकि, मोदी सरकार ने बयान में कहा कि भारतीय सैनिकों ने अरुणाचल प्रदेश के तवांग में चीनी सैनिकों की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर उन्हें बाहर खदेड़ दिया. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया कि इस झड़प में किसी भी भारतीय सैनिक का निधन नहीं हुआ है और ना ही कोई गंभीर रूप से घायल हुआ है.

चीनी सेना के प्रवक्ता ने अपने बयान में आरोप लगाते हुए कहा कि भारतीय सैनिकों ने अवैध तरीके से बॉर्डर क्रॉस किया और चीनी सैनिकों के रास्ते में आए, जिससे दोनों ओर से विवाद बढ़ गया. चीनी सेना ने कहा कि हमने पेशेवर तरीके से मानकों के तहत मजबूत जवाबी कार्रवाई की, जिसके बाद सीमा पर हालात स्थिर हुए.

चीनी सेना के वरिष्ठ अधिकारी और पीएलए के वेस्टर्न थिएटर कमांड के प्रवक्ता लॉन्ग शाओहुआ ने कहा कि भारत सीमा पर तैनात अपने सैनिकों को सख्ती के साथ नियंत्रित करे और चीन के साथ मिलकर बॉर्डर इलाकों में शांति बहाल करे. उन्होंने कहा कि 9 दिसंबर को भारतीय सैनिकों ने सीमा को अवैध तरीके से पार करने के बाद रूटीन पेट्रोलिंग कर रहे चीनी सैनिकों के काम में बाधा डाली, जिसके बाद यह झड़प शुरू हो गई.

चीनी सेना से पहले चीन के विदेश मंत्रालय की ओर से तवांग में हुई झड़प को लेकर आधिकारिक बयान जारी किया था. हालांकि, चीन की ओर से बयान में सिर्फ बताया गया था कि क्षेत्र में हालात ‘स्थिर’ हैं. बयान में चीन की ओर से अपने सैनिकों के घायल होने की कोई जानकारी नहीं दी गई थी.   चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने कहा कि चीन और भारत बॉर्डर पर मौजूदा हालात स्थिर हैं. दोनों ही पक्ष सीमा से जुड़े मुद्दों पर कूटनीतिक और मिलिट्री चैनलों के जरिए वार्ता करते आ रहे हैं.

बता दें कि 9 दिसंबर को वांग में भारत और चीनी सैनिकों के बीच झड़प हो गई थी. भारतीय सेना की ओर से सोमवार को बयान जारी कर बताया गया कि चीनी सैनिकों की घुसपैठ की कोशिश को हमारे सैनिकों ने नाकाम कर दिया. इस दौरान दोनों ओर के जवानों को चोटें आई हैं.

चीन की थी सोची समझी साजिश

इस झड़प को लेकर कहा जा रहा है कि यह चीन की सोची समझी साजिश थी, जिसके तहत ही चीन के 300 सैनिक यांगत्से इलाके में भारतीय पोस्ट को हटाने के लिए पहुंचे थे. इस दौरान चीनी सैनिकों के पास कटीली लाठी और डंडे थे. हालांकि चीनी सैनिकों के हमले से ठीक पहले ही भारतीय सेना ने मोर्चा संभाल लिया और दोनों पक्षों में झड़प हो गई.

Latest articles

मध्य प्रदेश में सूरज के तेवर गए तीखे, पारा 43 डिग्री तक पहुंचा

भोपाल। मध्य प्रदेश में अब गर्मी ने पूरी तरह अपना असर दिखाना शुरू कर...

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

राज्यमंत्री गौर ने किया 6.20 करोड़ की लागत के सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन

अयोध्या बायपास से विदिशा की कनेक्टिविटी और सुलभ करेगी 3 किलोमीटर लंबी सड़क भोपाल। पिछड़ा...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...