9.1 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्‍ली में दिनदहाड़े नाबालिग लड़की पर एसिड अटैक, CCTV में कैद हुई...

दिल्‍ली में दिनदहाड़े नाबालिग लड़की पर एसिड अटैक, CCTV में कैद हुई दो लड़कों की हैवानियत

Published on

नई दिल्‍ली

द्वारका जिले में बुधवार सुबह एक नाबालिग छात्रा पर तेजाब से हमला किया गया। दिल्‍ली पुलिस के अनुसार, घटना मोहन गार्डन इलाके में द्वारका मोड़ के पास हुई। 17 साल की लड़की अपनी छोटी बहन के साथ जा रही थी। अचानक बाइक पर दो लड़के आए और तेजाब फेंककर फरार हो गए। फिलहाल, सफदरजंग अस्‍पताल में पीड़‍िता का इलाज चल रहा है। पुलिस ने कहा कि उसे सुबह करीब 9 बजे पीसीआर पर घटना की सूचना मिली। पीड़‍िता की बहन ने दो परिचितों पर शक जताया है। पुलिस ने उनमें से एक को हिरासत में लिया है और दूसरे की तलाश कर रही है।

वारदात की जानकारी मिलने पर दिल्‍ली महिला आयोग (DCW) ने पुलिस को नोटिस जारी किया है। DCW चीफ स्‍वाति मालिवाल ने ट्वीट में कहा कि पीड़‍िता की मदद के लिए एक टीम अस्‍पताल भेजी गई है। मालिवाल ने तेजाब को लेकर सरकारों के लचर रवैये पर सवाल उठाते हुए कहा कि ‘आयोग सालों से देश में तेजाब बैन करने की लड़ाई लड़ रहा है। कब जागेंगी सरकारें?’

दिल्‍ली पुलिस ने एक बयान में कहा कि ‘थाना मोहन गार्डन इलाके में एक लड़की पर तेजाब फेंकने की घटना के संबंध में सुबह करीब 9 बजे PCR कॉल आई। यह कहा गया कि 17 साल की एक लड़की पर कथित तौर पर सुबह करीब 7:30 बजे दो बाइक सवारों ने एसिड जैसे किसी पदार्थ का उपयोग करके हमला किया था।’

सफदरजंग में जारी है बच्‍ची का इलाज
न्‍यूज एजेंसी ANI के अनुसार, दिल्ली पुलिस ने कहा कि ‘घटना के समय लड़की अपनी छोटी बहन के साथ थी। उसने अपने परिचित 2 लोगों पर शक जताया है। एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है और आगे की जांच जारी है।’ बच्ची को सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया है। दिल्ली पुलिस के अधिकारी भी अस्पताल पहुंच रहे हैं।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...

रामनवमी पर प्रदेशभर में धार्मिक आयोजन, मंदिरों में विशेष पूजा और भंडारे

भोपाल रामनवमी के पावन अवसर पर मप्र के विभिन्न शहरों में श्रद्धा और उत्साह के...