15.7 C
London
Tuesday, June 16, 2026
Homeराजनीतिराजनाथ सिंह को खींचकर बगल में खड़ा किया और... यूं ही संदेशों...

राजनाथ सिंह को खींचकर बगल में खड़ा किया और… यूं ही संदेशों के सम्राट नहीं हैं पीएम मोदी

Published on

नई दिल्ली

अरुणाचल प्रदेश के तवांग में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के पास का इलाका यांगत्से भारतीय और चीनी सैनिकों की झड़प का गवाह बना। चीनी सैनिक 300 की संख्या में आए जिन्हें भारतीय सैनिकों ने अच्छे से सबक सिखाया और फिर पीपल्स लिबरेशन आर्मी (PL) के जवान मुंह लटकाए लौट गए। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 9 दिसंबर को एलएसी पर जो कुछ हुआ, उसका ब्योरा और वहां के ताजा हालात के अपडेट संसद को दिए। हालांकि, विपक्ष ने सरकार पर सवालों से भागने का आरोप लगाया। ध्यान रहे कि विपक्ष चीन के मुद्दे पर सरकार को घेरने के लिए दो सालों से घात लगाए बैठा है। ऐसे में तवांग झड़प ने उसके आरोपों की तोप में गोला भरने का ताजा-ताजा मौका दे दिया। निश्चित रूप से सरकार भी दबाव महसूस कर रही है, लेकिन यह जताना और बताना नहीं चाहती है। इसलिए संकेतों और संदेशों पर बड़ी बारीकी से काम हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज संसद भवन में आयोजित बीजेपी संसदीय दल की बैठक में जो किया, वो इसी बारीक कदम का एक उदाहरण माना जा सकता है।

बीजेपी सांसदों की मीटिंग में पीएम ने दिया संदेश
दरअसल, शीत सत्र के छठे दिन संसद की कार्यवाही शुरू होने से पहले बीजेपी ने संसदीय दल की बैठक बुलाई। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने भाग लिया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी इस बैठक में उपस्थित रहे। मीटिंग रूम में तमाम बड़े नेताओं का जमावड़ा लगा था। फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आए। सभी ने उनका जोरदार स्वागत किया। प्रधानमंत्री सबका अभिवादन करते हुए वहां पहुंचे जहां गृह मंत्री शाह, रक्षा मंत्री सिंह और बीजेपी अध्यक्ष नड्डा थे। पीएम मोदी के वहां पहुंचते ही कैमरों की क्लिक-क्लिक होने लगी। तस्वीर लिए जा रहे थे, तभी पीएम ने दो कदम की दूरी पर खड़े राजनाथ सिंह को साथ आने का इशारा किया। अगले ही पल पीएम ने रक्षा मंत्री का हाथ पकड़ा और खींचकर अपने बगल में ले आए।

राजनाथ सिंह को खींचकर बगल में लाने का संदेश समझ लीजिए
आप कहेंगे, ये कौन सी बड़ी बात है? बड़ी बात नहीं, बड़ा संकेत है। आपने कितनी बार पीएम मोदी को किसी को खींचकर अपने साथ खड़ा करते हुए देखा है? ऐसे मौके बहुत कम आए होंगे। दरअसल, ऐसा तभी होता है जब पीएम को यह संदेश देना हो कि सरकार चट्टान की तरह आपके साथ खड़ी है। विरोधी दलों के नेता यूं तो सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर ही हमला कर रहे हैं, लेकिन चीनी सैनिकों के साथ झड़प का विषय तो रक्षा मंत्रालय के अधीन आता है। और मंत्री हैं- राजनाथ सिंह। अगर सरकार ने विपक्ष के दबाव में कुछ फैसला लिया तो निश्चित रूप से राजनाथ सिंह सीधे तौर पर प्रभावित होंगे, हो सकता है वो नप भी जाएं। तो विपक्ष के हमलों के बीच सरकार क्या सोच रही है? इसका जवाब प्रधानमंत्री ने राजनाथ सिंह का हाथ पकड़ कर दिया। वो कहते हैं ना- कई बार एक तस्वीर, हजारों शब्दों पर भारी पड़ जाती है। संसद भवन का यह नजारा, वही है।

Latest articles

जनसेवा ही प्रशासनिक सेवा का सर्वोच्च उद्देश्य, संवेदनशीलता और निष्पक्षता से करें कार्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास...

राजस्थान में कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ टैक्स फ्री घोषित

जयपुर। राजस्थान सरकार ने बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत अभिनीत हालिया रिलीज फिल्म...

अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को पंथ विरोधी करार दिया, आप ने फैसले पर उठाए सवाल

चंडीगढ़। पंजाब की राजनीति में सोमवार को उस समय बड़ा विवाद खड़ा हो गया...

व्यापमं घोटाले के 847 आरोपियों के खिलाफ एक ही गवाह, सुरक्षा भी नहीं

भोपाल। मप्र के सबसे चर्चित और देश के सबसे बड़े भर्ती घोटालों में से...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...