15 C
London
Tuesday, June 16, 2026
Homeराजनीतिचीन पर निर्भरता कम करना चाहते पीएम मोदी, पर 12 माह में...

चीन पर निर्भरता कम करना चाहते पीएम मोदी, पर 12 माह में 34 फीसदी तक बढ़ा दोनों देशों के बीच कारोबार

Published on

नई दिल्ली

चीन के साथ अक्सर सीमा विवाद के बीच एक बार फिर से कारोबार के मामले में चीन पर निर्भरता कम करने की बहस छिड़ी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कई मौकों पर आत्मनिर्भरता को बढ़ाना देने की बात कहते आए हैं। लेकिन पिछले सप्ताह संसद में जारी वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार मार्च 2022 तक 12 महीनों में भारत और चीन के बीच कुल कोराबार 34 फीसदी बढ़कर 115.83 बिलियन डॉलर हो गया।

गौरतलब है कि पीएम मोदी सस्ते आयात के लिए अपने पड़ोसी देशों पर निर्भर होने की जगह एक संपन्न घरेलू उद्योग को बढ़ावा देने की बात कई मंचों पर कह चुके हैं। हालांकि इस अभियान को चीन के साथ कोरोबार में बढ़ोतरी होने से झटका जरूर लग सकता है। वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार इस साल अब तक दोनों देशों के बीच अप्रैल से अक्टूबर के बीच 69.04 अरब डॉलर का व्यापार हुआ है।

मौजूदा वित्त वर्ष के पहले 7 महीनों यानी अप्रैल से अक्टूबर 2022 के समय चीन के साथ कारोबार में भारत को होने वाला व्यापार घाटा (Trade Deficit) 51.50 अरब डॉलर रहा। हालांकि इसके मुकाबले मार्च 2022 में खत्म पूरे वित्त वर्ष के दौरान चीन से कारोबार में भारत का व्यापार घाटा 73.31 अरब डॉलर रहा था।

बता दें कि साल 2020 में चीन के साथ सीमा विवाद और भारतीय जवानों की शहादत के भारत सरकार ने कड़ा कदम उठाते हुए चीन के साथ व्यापार और कारोबार पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए थे। उसके बाद भी चीन के साथ व्यापार का बढ़ना आत्मनिर्भरता को झटका दे सकता है।
चीन से व्यापार बंद क्यों नहीं कर देते- अरविंद केजरीवाल

चीन के साथ चले रहे सीमा विवाद और अक्सर भारतीय सैनिकों संग पीएलए की झड़प के बीच केंद्र को विपक्षी दलों की आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 14 दिसंबर को एक ट्वीट में कहा, “हम चीन से अपना व्यापार क्यों नहीं बंद करते? चीन से आयात की जाने वाली अधिकतर वस्तुयें भारत में बनती हैं। इस से चीन को सबक़ मिलेगा और भारत में रोज़गार।”

Latest articles

जनसेवा ही प्रशासनिक सेवा का सर्वोच्च उद्देश्य, संवेदनशीलता और निष्पक्षता से करें कार्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास...

राजस्थान में कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ टैक्स फ्री घोषित

जयपुर। राजस्थान सरकार ने बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत अभिनीत हालिया रिलीज फिल्म...

अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को पंथ विरोधी करार दिया, आप ने फैसले पर उठाए सवाल

चंडीगढ़। पंजाब की राजनीति में सोमवार को उस समय बड़ा विवाद खड़ा हो गया...

व्यापमं घोटाले के 847 आरोपियों के खिलाफ एक ही गवाह, सुरक्षा भी नहीं

भोपाल। मप्र के सबसे चर्चित और देश के सबसे बड़े भर्ती घोटालों में से...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...