27.2 C
London
Saturday, May 30, 2026
Homeभेल न्यूज़भेल कॉलेज में एनएसयूआई ने किया कम पढ़े लिखे नवनियुक्त अध्यक्ष के...

भेल कॉलेज में एनएसयूआई ने किया कम पढ़े लिखे नवनियुक्त अध्यक्ष के खिलाफ हंगामा

Published on

– पुलिस एवं छात्र नेताओं के बीच तनातनी

भोपाल

भेल क्षेत्र में गोविंदपुरा स्थित शासकीय बाबू लाल गौर महाविद्यालय (भेल कॉलेज) में कम पढ़े लिखे (12वीं पास) को जनभागीदारी समिति में बारेलाल अहिरवार को अध्यक्ष बनाये जाने पर बुधवार को कॉलेज में पदभार ग्रहण के पूर्व एनएसयूआई ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया । गौरतलब है कि गोविंदपुरा विधायक कृष्णा गौर की मौजूदगी में बुधवार को महाविद्यालय परिसर में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया था। प्रदर्शन के दौरान पुलिस प्रशासन एवं छात्र नेताओं के बीच तनातनी भी हुई।

भारतीय राष्ट्र्रीय छात्र संगठन एनएसयूआई प्रशासन से बरेलाल अहिरवार की नियुक्ती तत्काल निरस्त करने की मांग कर रही थी। संगठन के प्रदेश समन्वयक अक्षय तोमर ने प्रशासन से मांग की है कि श्री अहिरवार की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से निरस्त की जाए। उनका कहना है कि जब वह खुद कभी कालेज नहीं गए तो उन्हें कॉलेज का जनभागीदारी अध्यक्ष कैसे बनाया। क्या राज्य सरकार के पास कोई भी शिक्षित नेता नहीं है तब ही भोपाल के इतने बड़े महाविद्यालय में जनभागीदारी की जिम्मेदारी सौंपी गई।

उन्होंने कहा कि नवनुक्त जन भागीदारी अध्यक्ष बारेलाल अहिरवार खुद महज़ 12वीं पास है तो उन्हें किसी महाविद्यालय का जन भागीदारी अध्यक्ष कैसे बनाया जा सकता है । भारतीय राष्ट्र्रीय छात्र संगठन ने भाजपा सरकार से सवाल किया है कि क्या उनके पास जनभागीदारी अध्यक्ष नियुक्त करने के लिए कोई भी महाविद्यालय में पढ़ा नेता नहीं है। एनएसयूआई ने चेतावनी दी है कि यदि इस नियुक्ति को तत्काल निरस्त नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन करने मजबूर होना पड़ेगा।

विरोध प्रदर्शन के दौरान एनएसयूआई प्रदेश समन्वयक अक्षय तोमर, भोपाल महासचिव आदित्य सोनी, राहुल सिकरवार, अरुण सिंह, देव अवस्थी, शिवांक श्रीवास्तव, वंश कनोजिया, रूपेश कठोतिया, गौरव सिंह, ऋषि दुबे,सुमित भूरिया,सैयद अल्तमस व अन्य छात्र शामिल रहे। इधर श्री अहिरवार का कहना है कि भाजपा अंतिम पंक्ति का साथ देती है इसलिये मुझे अध्यक्ष बनाया गया है मुझ पर लगाये गये आरोप बेबुनियाद हैं ।

Latest articles

एमपी ने गेहूं उपार्जन में बनाया नया रिकॉर्ड, किसानों से खरीदा गया 104 लाख मीट्रिक टन गेहूं

भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश ने इस वर्ष गेहूं उपार्जन...

देश को दहलाने की साजिश नाकाम, दिल्ली पुलिस ने 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार, ISI से कनेक्शन निकला

नई दिल्ली। देश के अलग-अलग शहरों को दहलाने की साजिश का खुलासा हुआ है।...

एनटीपीसी बोंगाईगांव को दोहरा राष्ट्रीय सम्मान: सुरक्षा और सीएसआर में उत्कृष्टता के लिए मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार, स्वर्ण श्रेणी में मारी बाजी

नई दिल्ली। परिचालन उत्कृष्टता, कार्यस्थल सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास के प्रति अपनी...

विधायक सबनानी पहुंचे जनता के द्वार: रोशनपुरा और राहुल नगर बस्ती का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जनसमस्याएं तुरंत सुलझाने के निर्देश

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी ने शुक्रवार को अपने क्षेत्र की...

More like this

बीएचईएल के नरेश नेपा की डूबती नैय्या के बनें सहारा

नेपानगर की नेपा मिल में नया अध्याय: बिना किसी आर्थिक पैकेज के शुरू हुआ...

भेल कैंटीन में अव्यवस्थाओं पर भड़की एचएमएस यूनियन, औचक निरीक्षण कर दुरुस्त कराईं व्यवस्थाएं

भोपाल। प्रतिनिधि यूनियन एचएमएस के जुझारू कार्यकर्ताओं ने भेल कैंटीन की व्यवस्थाओं का औचक...

नई दिल्ली में आयोजित रोडशो में भेल ने प्रदर्शित की अपनी कोयला गैसीकरण तकनीक, केंद्रीय मंत्रियों ने किया दौरा

नई दिल्ली। भारत सरकार के कोयला मंत्रालय के तत्वावधान में नई दिल्ली में 'सतही...