9.1 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeराष्ट्रीयमतदाता सूची से 46 लाख नाम हटाने का आरोप, सुप्रीम कोर्ट ने...

मतदाता सूची से 46 लाख नाम हटाने का आरोप, सुप्रीम कोर्ट ने निर्वाचन आयोग से जवाब मांगा

Published on

नई दिल्ली

सुप्रीम कोर्ट ने निर्वाचन आयोग से उस याचिका पर जवाब मांगा है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि आयोग ने 2015 में आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में मतदाता सूची से 46 लाख नामों को स्वत: हटा दिया था। तेलंगाना हाई कोर्ट ने पूर्व में कहा था कि उसे इस मुद्दे पर दायर जनहित याचिका (PIL) में मांगी गई राहत देने का कोई कारण नहीं नजर आता। हाई कोर्ट के अप्रैल के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका शीर्ष अदालत में चीफ जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति पी एस नरसिम्हा की पीठ के समक्ष सुनवाई के लिए आई।

इस मामले पर सुनवाई के लिए सहमति जताते हुए पीठ ने कहा, ‘नोटिस जारी करें।’ पीठ ने निर्वाचन आयोग के अलावा केंद्र सरकार, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और दोनों राज्यों के संबंधित राज्य निर्वाचन आयोग से जवाब मांगा है। इस मामले में सुनवाई की अगली तारीख छह हफ्ते बाद की रखी गई है।

हैदराबाद निवासी श्रीनिवास कोडाली द्वारा शीर्ष अदालत में दायर याचिका में दावा किया गया है कि मतदाता सूची को ‘दुरुस्त’ करने के प्रयास में निर्वाचन आयोग ने 2015 में स्वत: संज्ञान लेते हुए आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में मतदाता सूची से 46 लाख नामों को हटा दिया था और मतदाता फोटो पहचान-पत्र (ईपीआईसी) को आधार से जोड़ा था।

Latest articles

एमपी नगर में युवतियों के बीच सड़क पर विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल

भोपाल भोपाल के एमपी नगर जोन-2 इलाके में रविवार देर रात कुछ युवतियों के बीच...

इकबाल मैदान का नाम बदलने के बयान पर विवाद, मुस्लिम त्यौहार कमेटी का प्रदर्शन

भोपाल भोपाल में ऐतिहासिक इकबाल मैदान का नाम बदलने को लेकर विवाद तेज हो गया...

काटजू अस्पताल में नवजात की मौत पर भारी हंगामा: डॉक्टरों ने खुद को कमरों में किया बंद

भोपाल शहर के कैलाशनाथ काटजू अस्पताल में एक नवजात शिशु की मौत के बाद स्थिति...

विधानसभा में ‘युवा विधायक सम्मेलन’ का आगाज: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया उद्घाटन

भोपाल मप्र विधानसभा परिसर में दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन...

More like this

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...

रामनवमी पर प्रदेशभर में धार्मिक आयोजन, मंदिरों में विशेष पूजा और भंडारे

भोपाल रामनवमी के पावन अवसर पर मप्र के विभिन्न शहरों में श्रद्धा और उत्साह के...