12.2 C
London
Thursday, April 16, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयतवांग के बाद अब डोकलाम में दिखी चीन की हिमाकत, सीमा के...

तवांग के बाद अब डोकलाम में दिखी चीन की हिमाकत, सीमा के नजदीक बनाया नया पुल, बढ़ सकता है तनाव

Published on

बीजिंग

तवांग में सैन्य झड़प के बीच चीन ने डोकलाम के पास एक पुल का निर्माण किया है। यह पुल उस जगह के करीब बनाया गया है, जहां 2017 में भारत और चीन के बीच विवाद हुआ था। 73 दिनों तक चले गतिरोध के बाद दोनों देशों ने अपनी सेनाओं को विवादित जगह से पीछे हटाया था। चीन अभी भूटान की जमीन पर कब्जा कर रहा है। खुफिया रिपोर्ट के अनुसार, चीन ने डोकलाम के आसपास के इलाकों में बुनियादी ढांचे को मजबूत किया है। भारी हथियारों को स्टोर करने के लिए अंडरग्राउंड सुरंगें बनाई गई हैं। आशंका है कि चीन ने 2017 के मुकाबले इस इलाके में अपनी सैन्य ताकत को लगभग दोगुना कर लिया है।

चीन ने डोकलाम में बनाया नया पुल
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन ने डोकलाम में विवादित इलाके के पास एक नए पुल का निर्माण किया है। इतना ही नहीं, चीन ने डोकलाम के आसपास के इलाकों में कई नई सड़कें भी बनाई है। रिपोर्ट में अमेरिकी अंतरिक्ष फर्म प्लैनेट लैब्स पीबीसी से ली गई सैटेलाइट तस्वीरों से भी खुफिया जानकारी की तस्दीक की गई है। भारत-भूटान-चीन ट्राई जंक्शन से लगभग 9 किलोमीटर दूर भूटानी क्षेत्र में चीन अपने विस्तार को जारी रखे हुए है। चीन ने 2020 में भूटानी इलाके में पंगडा गांव स्थापित किया था। 2021 में इस गांव का विस्तार देखा गया था।

सीमा के नजदीक गांवों को तेजी से बसा रहा चीन
रिपोर्ट में नई सैटेलाइट तस्वीरों के आधार पर बताया गया है कि हाल में ही इस गांव के दक्षिण इलाके में काफी डेवलपमेंट देखने को मिला है। चीन ने इस इलाके में एक नदी पर पुल का भी निर्माण किया है। साथ-साथ कई नई इमारतों को भी बनाया है। हाल की तस्वीरें डोकलाम के दक्षिण में और अधिक जमीन पर चीनी कब्जे को दिखा रही हैं। सीमा से लगभग 20 किमी दूर चीन भूटानी क्षेत्र में लैंगमारपो कहे जाने वाले नए गांवों के समूहों को बसा रहा है। इनमें से कई निर्माणाधीन हैं। साइबुरु, चैतांगशा और कुले क्षेत्रों में चीन तेजी से इन गांवों का निर्माण कर रहा है।

क्या है भारत की टेंशन
डोकलाम में चीन के निर्माण से भारत की सबसे बड़ी चिंता सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा की है। इसे चिकन नेक के नाम से भी जाना जाता है। यह एक संकरा गलियारा है जो अपने सबसे पतले इलाके में केवल 22 किमी तक ही फैला है। यह गलियारा पूर्वोत्तर के राज्यों को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ता है। आशंका है कि डोकलाम के जरिए चीन पूर्वोत्तर भारत से संपर्क काटने के लिए सिलीगुड़ी कॉरिडोर को निशाना बना सकता है।

Latest articles

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

भोपाल संसद आलोक शर्मा का नारी शक्ति ने किया भव्य सम्मान

भोपाल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित कराने के समर्थन में भोपाल...

बीएचईएल झांसी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, ग्रामीणों को मिला लाभ

भेल झांसी l भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के...

अयोध्यानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.28 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अयोध्यानगर थाना...

More like this

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...