15 C
London
Tuesday, June 16, 2026
Homeराजनीतिअमित शाह संग यूं दिखे सिंधिया, कांग्रेस नेता बोले- टाइगर जिंदा है?

अमित शाह संग यूं दिखे सिंधिया, कांग्रेस नेता बोले- टाइगर जिंदा है?

Published on

नई दिल्ली

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर को कांग्रेस नेताओं ने शेयर कर तंज कसा है। जिस पार आम सोशल मीडिया यूज़र्स भी कई तरह के कमेंट करते हुए चुटकी ले रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो में देखा जा सकता है कि अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल बैठे हुए हैं। वहीं, ज्योतिरादित्य सिंधिया अमित शाह से झुककर बात कर रहे हैं। अब इस तस्वीर को लेकर कांग्रेस सिंधिया पर कटाक्ष कर रही है। कांग्रेस के कई नेताओं ने यह तस्वीर शेयर कर केंद्रीय मंत्री पर चुटकी ली है।

कांग्रेस नेताओं ने ली चुटकी
कांग्रेस नेत्री राधिका खेड़ा ने इस तस्वीर को शेयर कर लोगों से कमेंट करने को कहा है। इसके साथ उन्होंने ने लिखा,”अकड़ ऐसे ही टूटती है।” कांग्रेस नेता श्रीनिवास बीवी ने इस फोटो के साथ सवाल किया कि क्या Tiger वाकई जिंदा है? कांग्रेस नेता रोहन गुप्ता ने कमेंट किए कि क्या हुकुम मेरे आका?

लोगों के रिएक्शन
मिनी नाम के एक ट्विटर हैंडल से कमेंट किया गया कि जो कल तक कंधे पर हाथ रखकर अकड़ते थे, आज झुक झुक कर चल रहे हैं। @chetan_hood नाम के एक यूजर ने लिखा कि भाई, इसमें पता करो कि महराज कौन है? @njkenny नाम के एक यूजर द्वारा लिखा गया – कहां से कहां चले गए, पद मिला लेकिन बीजेपी में इज्जत नहीं मिल पायी। @RaviK_1975 नाम के एक ट्विटर हैंडल से कमेंट किया गया कि एक समय महराज थे और अब स्वयंसेवक बन गए हैं। @ABIYC930 पैसा के खातिर बिकने वालों के साथ ऐसा ही होना चाहिए।

Latest articles

जनसेवा ही प्रशासनिक सेवा का सर्वोच्च उद्देश्य, संवेदनशीलता और निष्पक्षता से करें कार्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास...

राजस्थान में कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ टैक्स फ्री घोषित

जयपुर। राजस्थान सरकार ने बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत अभिनीत हालिया रिलीज फिल्म...

अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को पंथ विरोधी करार दिया, आप ने फैसले पर उठाए सवाल

चंडीगढ़। पंजाब की राजनीति में सोमवार को उस समय बड़ा विवाद खड़ा हो गया...

व्यापमं घोटाले के 847 आरोपियों के खिलाफ एक ही गवाह, सुरक्षा भी नहीं

भोपाल। मप्र के सबसे चर्चित और देश के सबसे बड़े भर्ती घोटालों में से...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...