14.8 C
London
Friday, May 22, 2026
Homeराजनीतिसांसद निरहुआ ने लोकसभा में दिया चीन की रूह कंपाने वाला आइडिया,...

सांसद निरहुआ ने लोकसभा में दिया चीन की रूह कंपाने वाला आइडिया, पढ़िए क्या कहा

Published on

आजमगढ़

आजमगढ़ से भारतीय जनता पार्टी के सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने लोकसभा में तवांग में चीनी सैनिकों की घुसपैठ और भारतीय सेना के पलटवार के बाद मचे संग्राम के बीच बड़ा बयान दिया है। उन्होंने एक बार फिर अहीर रेजिमेंट की मांग छेड़ दी है। दरअसल, इस समय देश में अरुणाचल प्रदेश के तवांग में चीन की सेना से भारतीय सैनिकों की झड़प का मुद्दा गरमाया हुआ है। इस मामले को लेकर संसद में यह मुद्दा चर्चा का विषय बन गया है। गुरुवार को लोकसभा में शून्यकाल के दौरान आजमगढ़ के सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने इस मामले पर अपना भाषण दिया। भाषण में उन्होंने चीन पर करारा हमला भी बोला। निरहुआ के अहीर रेजिमेंट की मांग के बाद सवाल यह उठने लगा है कि क्या भारत सरकार उनकी मांग पर कोई ध्यान देगी।

लोकसभा में शून्यकाल के दौरान दिनेश लाल यादव निरहुआ ने अहीर रेजिमेंट की मांग उठा दी। उन्होंने कहा है कि अहीर रेजिमेंट की मांग लंबे समय से चल रही है। सेना में सभी जाति, धर्म, संप्रदाय और राज्य के योगदान और बलिदान को ध्यान में रखते हुए रेजिमेंट का निर्माण किया गया है। जाति, धर्म, संप्रदाय और राज्यों के आधार पर रेजिमेंट की मांग की गई है। इसको देखते हुए अहीर रेजिमेंट की मांग को बिल्कुल जायज बताया गया है। निरहुआ ने संसद में सरकार से मांग की कि अहीर रेजिमेंट का गठन जल्द से जल्द किया जाए।

निरहुआ ने कहा कि मैं सरकार से निवेदन करता हूं कि सेना में जल्द से जल्द अहीर रेजिमेंट का गठन किया जाए। निरहुआ ने जोर देते हुए कहा कि जिस दिन अहीर रेजिमेंट का गठन होगा, उस दिन चाइना की रूह कांप जाएगी। इसकी वजह बताते हुए उन्होंने कहा कि चीन को रेजांगला चौकी पर 1962 के युद्ध का संस्मरण अब तक है। कैसे 162 अहीर जवानों ने 3000 से अधिक सैनिकों को मार गिराया था। यह इतिहास है। चीन ने भी इस घटना को हमेशा याद किया है।

निरहुआ ने चीन को करारा जवाब देने के लिए इस पुरानी मांग पर एक बार फिर चर्चा की है। अभी इस मामले की चर्चा इसलिए हो रही है, क्योंकि पिछले दिनों जमकर बवाल हुआ है। अरुणाचल प्रदेश के तवांग इलाके में भारतीय सेना के जवानों ने चीनी सैनिकों के घुसपैठ के प्रयास को विफल कर दिया था। इस दौरान दोनों सेनाओं के बीच झड़प हुई थी। इस मामले को लेकर संसद में पिछले दिनों रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बयान भी दिया है। वहीं, चीनी पक्ष की ओर से भी बयान आ चुका है।

Latest articles

सूरजपुर जिला चिकित्सालय में अत्याधुनिक सीटी स्कैन सुविधा शुरू, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया वर्चुअल शुभारंभ

रायपुर। विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार के अवसर पर जिला चिकित्सालय सूरजपुर में...

सुबह-सुबह गांव की गलियों में पहुंचे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, चाय पर चर्चा कर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

राजस्थान। भजनलाल शर्मा ने गांवों में पहुंचकर आमजन से सीधे संवाद की अपनी पहल...

जनजातीय क्षेत्रों का सर्वांगीण विकास सरकार की प्राथमिकता, लापरवाही पर बांसवाड़ा नगर परिषद आयुक्त एपीओ : सीएम भजनलाल शर्मा

राजस्थान। बांसवाड़ा राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि राज्य सरकार जनजातीय...

पंजाब में ‘आप’ ने फूंका 2027 विधानसभा चुनाव का बिगुल, दो दिवसीय दौरे पर हलवारा पहुंचे केजरीवाल

चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (आप) ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 के लिए अभी से...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...