19 C
London
Tuesday, June 16, 2026
Homeराजनीतिटिहरी बांध में पेड़ डूबे और प्लांटेशन झांसी में... राम गोपाल यादव...

टिहरी बांध में पेड़ डूबे और प्लांटेशन झांसी में… राम गोपाल यादव के किस्से पर संसद में गूंज उठे ठहाके

Published on

नई दिल्ली

राज्यसभा में गुरुवार को ग्लोबल वार्मिंग पर चर्चा के दौरान समाजवादी पार्टी के सांसद राम गोपाल यादव ने उत्तराखंड के टिहरी बांध से जुड़ा एक पुराना किस्सा सुनाया, तो सदन ठहाकों से गूंज गया। यादव बता रहे थे कि पर्यावरण के नाम पर कैसे-कैसे प्रयोग कर लिए जाते हैं। उन्होंने पेट्रोल की राशनिंग का भी सुझाव देते हुए कहा कि सरकार को एक दिन में पेट्रोल खरीदने की लिमिट तय करनी चाहिए।

राम गोपाल यादव ने उत्तराखंड के जंगलों में पेड़ों की अंधाधुंध कटाई का जिक्र करते हुए कहा कि वह एक बार वन पर्यावरण कमिटी के सदस्य थे। मुरली मनोहर जोशी जो उसके अध्यक्ष हुआ करते थे। टिहरी बांध जब बनाया गया था, तो उसमें काफी पेड़ डूब गए थे। उसमें यह कहा गया था कि इतने पेड़ आपको दूसरी जगह लगाने पड़ेंगे।

यादव ने आगे बताया, ‘एक बार जब मैं झांसी की तरफ गया, तो मुझे बताया गया कि प्लांटेशन टिहरी की जगह यहां हो रहा है। मैंने कमिटी में जोशी से इस बारे में पूछा। जोशी जी ने सेक्रेटरी से इसको लेकर पूछताछ की। वन विभाग के अधिकारी ने इसे सही बताया। तो टिहरी के बदले पेड़ झांसी में लग रहे थे। इससे उस जगह के पर्यावरण का क्या भला होगा।

यादव ने इसके साथ ही सुझाव दिया कि जिस तरह से सड़कों पर गाड़ियों की लाइन बढ़ती जा रही है, उससे पेट्रोल की लिमिट तय कर देनी चाहिए। घर से सौ मीटर दूर जाने के लिए भी गाड़ी का इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने कहा, ‘एक-एक घर में 10-10 गाड़ियां खड़ी हैं। किसी न किसी सरकार को यह पाबंद लगानी ही पड़ेगी कि इससे ज्यादा पेट्रोल एक दिन में आपको नहीं मिल सकता।’

Latest articles

मध्य प्रदेश पुलिस पर बड़ा एक्शन: दो टीआई समेत 100 पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज

आगर मालवा। मध्य प्रदेश के आगर मालवा पुलिस की राजस्थान के डग क्षेत्र में...

नीट री-एग्जाम से पहले केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, टेलीग्राम पर लगाई अस्थायी रोक, 22 जून तक पाबंदियां

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर अस्थायी रूप से रोक लगाने...

जनसेवा ही प्रशासनिक सेवा का सर्वोच्च उद्देश्य, संवेदनशीलता और निष्पक्षता से करें कार्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास...

राजस्थान में कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ टैक्स फ्री घोषित

जयपुर। राजस्थान सरकार ने बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत अभिनीत हालिया रिलीज फिल्म...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...