9.1 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeराष्ट्रीयभारत की Agni-5 के मुकाबले चीन की मिसाइलें कितनी खतरनाक? जंग हुई...

भारत की Agni-5 के मुकाबले चीन की मिसाइलें कितनी खतरनाक? जंग हुई तो मचेगी तबाही

Published on

भारत ने अग्नि-5 मिसाइल की टेस्ट कर दुनिया को अपनी ताकत दिखाई है। भारत की अग्नि-5 मिसाइल की रेंज 5000 किलोमीटर है। यह मिसाइल परमाणु हमला करने के अलावा परंपरागत विस्फोटकों को भी लेकर जाने में सक्षम है। जानिए मिसाइल ताकत के मामले में भारत से कितना आगे है चीन….

भारत ने अग्नि-5 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। यह मिसाइल 5000 किलोमीटर की रेंज में परमाणु हमला करने में सक्षम है। 9 दिसंबर को भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच अरुणाचल प्रदेश के तवांग में झड़प हुई थी। ऐसे में इस मिसाइल परीक्षण को चीन के लिए सीधे संदेश के तौर पर देखा जा रहा है। अग्नि-5 मिसाइल की रेंज में समूचा चीन आता है। यह मिसाइल भारतीय सीमा से चीन की राजधानी बीजिंग पर भी निशाना लगा सकती है।

चीन के पास मिसाइलों का जखीरा
चीन के पास मिसाइलों का जखीरा है। चीनी सेना के पास ऐसी-ऐसी मिसाइलें हैं, जिनकी रेंज 15000 किलोमीटर से ज्यादा है। ऐसे में चीनी मिसाइलें अमेरिका तक निशाना लगा सकती हैं।

डीएफ-26 मिसाइल
चीन की डीएफ-26 मिसाइल 4000 किलोमीटर की दूरी तक मार कर सकती है। यह मिसाइल परमाणु और परंपरागत दोनों तरह के वॉरहेड के साथ हमला करने में सक्षम है। डीएफ-31 मिसाइल की रेंज 7000 से 8000 किलोमीटर है। यह मिसाइल 1-मेगाटन के थर्मोन्यूक्लियर हथियार लेकर जाने में सक्षम है। इसे साइलो और किसी ट्रक माउंटेड प्लेटफॉर्म से लॉन्च किया जा सकता है।

डीएफ-17 मिसाइल
DF-17 मिसाइल 2500 किलोमीटर दूर तक हमला कर सकती है। इसे दुनिया के सबसे खतरनाक हाइपरसोनिक मिसाइलों में एक माना जाता है। डीएफ-17 पारंपरिक विस्फोटकों के अलावा न्यूक्लियर वॉरहेड को भी लेकर जा सकती है। चीन की डीएफ-17 मिसाइल की रेंज 15000 किलोमीटर है। यह चौथी पीढ़ी की सॉलिड फ्यूल से चलने वाली इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल है। डीएफ-41 मिसाइल की रफ्तार 30626 किमी प्रति घंटे है।

Latest articles

एमपी नगर में युवतियों के बीच सड़क पर विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल

भोपाल भोपाल के एमपी नगर जोन-2 इलाके में रविवार देर रात कुछ युवतियों के बीच...

इकबाल मैदान का नाम बदलने के बयान पर विवाद, मुस्लिम त्यौहार कमेटी का प्रदर्शन

भोपाल भोपाल में ऐतिहासिक इकबाल मैदान का नाम बदलने को लेकर विवाद तेज हो गया...

काटजू अस्पताल में नवजात की मौत पर भारी हंगामा: डॉक्टरों ने खुद को कमरों में किया बंद

भोपाल शहर के कैलाशनाथ काटजू अस्पताल में एक नवजात शिशु की मौत के बाद स्थिति...

विधानसभा में ‘युवा विधायक सम्मेलन’ का आगाज: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया उद्घाटन

भोपाल मप्र विधानसभा परिसर में दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन...

More like this

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...

रामनवमी पर प्रदेशभर में धार्मिक आयोजन, मंदिरों में विशेष पूजा और भंडारे

भोपाल रामनवमी के पावन अवसर पर मप्र के विभिन्न शहरों में श्रद्धा और उत्साह के...