9.1 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली में लड़की पर एसिड अटैक, तो पुलिस ने फ्लिपकार्ट को नोटिस...

दिल्ली में लड़की पर एसिड अटैक, तो पुलिस ने फ्लिपकार्ट को नोटिस क्यों जारी किया

Published on

नई दिल्ली

एक दिन पहले पश्चिम दिल्ली में 17 साल की लड़की पर जो तेजाब फेंका गया था, वह ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट से खरीदा गया था। इसकी जानकारी मिलने के बाद दिल्ली पुलिस ने ‘फ्लिपकार्ट’ को नोटिस जारी किया है। अधिकारियों ने बताया कि ‘फ्लिपकार्ट’ की तरफ से इस मामले पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है। पश्चिमी दिल्ली के उत्तम नगर के मोहन गार्डन इलाके में बुधवार को स्कूल जाने के लिए घर से निकली लड़की पर दो नकाबपोश युवकों ने तेजाब फेंक दिया था, जिसके बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

एसिड अटैक के तीन आरोपी गिरफ्तार
हमले को लेकर लोगों में काफी गुस्सा देखा जा रहा है। अनेक लोगों ने प्रतिबंध के बावजूद बाजार में तेजाब उपलब्ध होने पर सवाल उठाए हैं। लड़की फिलहाल सफदरजंग अस्पताल के ‘बर्न आईसीयू’ में भर्ती है, जिसमें झुलसे लोगों की गहन चिकित्सा देखभाल की जाती है। तीन लोगों- मुख्य आरोपी सचिन अरोड़ा और उसके दो दोस्तों हर्षित अग्रवाल (19) और वीरेंद्र सिंह (22) को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘हमने ‘फ्लिपकार्ट’ को नोटिस जारी करके अरोड़ा की तरफ से दिए गए ऑर्डर के बारे में जानकारी मांगी है।’

विशेष पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) सागर प्रीत हुड्डा ने बुधवार को कहा था कि हमले में इस्तेमाल तेजाब एक ई-कॉमर्स पोर्टल के माध्यम से खरीदा गया था और मुख्य आरोपी सचिन अरोड़ा ने ई-वॉलेट के माध्यम से भुगतान किया था।

पुलिस ने कहा है कि तकनीकी साक्ष्य के आधार पर यह पाया गया कि तेजाब ‘फ्लिपकार्ट’ से खरीदा गया था। इससे पहले दिन में, दिल्ली महिला आयोग ने भी ‘अमेजन’ और ‘फ्लिपकार्ट’ को अपने प्लेटफॉर्म पर तेजाब बेचने पर नोटिस जारी किया था। हुड्डा ने कहा कि पूछताछ में पता चला है कि अरोड़ा और पीड़िता सितंबर तक दोस्त थे, लेकिन उनकी दोस्ती टूट गई और आरोपी ने उस पर हमला कर दिया। वह लड़की के पड़ोस में रहता था।

Latest articles

एमपी नगर में युवतियों के बीच सड़क पर विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल

भोपाल भोपाल के एमपी नगर जोन-2 इलाके में रविवार देर रात कुछ युवतियों के बीच...

इकबाल मैदान का नाम बदलने के बयान पर विवाद, मुस्लिम त्यौहार कमेटी का प्रदर्शन

भोपाल भोपाल में ऐतिहासिक इकबाल मैदान का नाम बदलने को लेकर विवाद तेज हो गया...

काटजू अस्पताल में नवजात की मौत पर भारी हंगामा: डॉक्टरों ने खुद को कमरों में किया बंद

भोपाल शहर के कैलाशनाथ काटजू अस्पताल में एक नवजात शिशु की मौत के बाद स्थिति...

विधानसभा में ‘युवा विधायक सम्मेलन’ का आगाज: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया उद्घाटन

भोपाल मप्र विधानसभा परिसर में दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन...

More like this

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...

रामनवमी पर प्रदेशभर में धार्मिक आयोजन, मंदिरों में विशेष पूजा और भंडारे

भोपाल रामनवमी के पावन अवसर पर मप्र के विभिन्न शहरों में श्रद्धा और उत्साह के...