27.2 C
London
Saturday, May 30, 2026
Homeभेल न्यूज़फर्जी दस्तावेजों के आधार पर किया नामांत्रण एसडीएम ने किया निरस्त

फर्जी दस्तावेजों के आधार पर किया नामांत्रण एसडीएम ने किया निरस्त

Published on

भोपाल

फर्जी बही बनाकर जमीन के सौदा करने वाला एक आरोपी का मामला भेल क्षेत्र के अयोध्या नगर थाने में आईपीसी की धारा 420,467,468,471 के तहत दर्ज हुआ था । इसके पास से 18 अफसरों की सील और 450 फर्जी बही व अन्य दस्तावेज जप्त हुये थे । इसी में से एक मामला भेल क्षेत्र के दुर्गेश विहार निवासी चन्द्रभान की जमीन का बताया जा रहा है । उन्होंने गुनगा के मनुखेड़ी निवासी से खसरा नं. 14,15/16,17,27,93,105,104 रकबा 6 एकड़ जमीन का सौदा किया था । इस जमीन पर श्री तिवारी का कब्जा है ।

बड़ी बात यह है कि इस जमीन का नामांत्रण फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बैरसिया के एक नायब तहसीलदार ने किसी अन्य के नाम कर डाला । इसी खसरा नंबर के तहत अयोध्या नगर थाने में मामला दर्ज है । यही जमीन भू-अधिकर ऋण पुस्तिका चद्रभान व अन्य के नाम दर्ज है । यह जमीन बैंक में बंधक है इसका पूरा रिकार्ड थाना अयोध्या नगर में संबंधित नायब तहसीलदार को भेजा भी था ।

इस मामले की अपील चन्द्रभान ने न्यायालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) ,तहसील बैरसिया में की थी इस पर सुनवाई करते हुये विद्वान एसडीएम ने यह फैसला किया कि फर्जी बही के कारण प्रति अपीलार्थी के खिलाफ थाना अयोध्या नगर में अपराध क्रमांक 584/221 पंजीबद्ध किया गया । जब तक दोनों के्रतागण के हक में निष्पादित विक्रय पत्रों की वैधता प्रश्राधीन बनी रहे तब तक नामांत्रण किया जाना न्याया संगत नहीं है तथा प्रश्राधीन आदेश निरस्तकरणीय है ।

अधीनस्थ न्यायालय द्वारा पारित आदेश में अपीलार्थीगण को सुनवाई का अवसर प्रदान नहीं किया जाने एवं व्यवहार न्यायालय द्वारा विक्रय पत्रों की वैधता एंव स्वत्व का निराकरण हाने के उपरांत ही नामांतरण किया जाना उचित होगा । अत: अपलार्थी की अपील स्वीकार की जाती है । एवं अधीनस्थ न्यायालय का प्रकरण क्रमांक 0341/अ-6/2022-23 निर्णय दिनांक 28/07/2022 विधिसंगत नहीं होने से अपास्त किया जाता है ।

इस संबंध में शिकायत कर्ता चंद्रभान का कहना है कि मिली भगत के तहत असली मालिक व कब्जेदार के रहते हुये फर्जी नामांत्रण किया गया । इसी भू-अधिकार पुस्तिका का विक्रय पत्र निष्पादन कराया गया । इसी कारण थाना अयोध्या नगर थाने में दर्ज कर अरोपियों को गिरफ्तार किया गया था । संबंधित अनुविभागीय अधिकारी के आदेश ने दूध का दूध और पानी का पानी कर दिया है।

Latest articles

एमपी ने गेहूं उपार्जन में बनाया नया रिकॉर्ड, किसानों से खरीदा गया 104 लाख मीट्रिक टन गेहूं

भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश ने इस वर्ष गेहूं उपार्जन...

देश को दहलाने की साजिश नाकाम, दिल्ली पुलिस ने 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार, ISI से कनेक्शन निकला

नई दिल्ली। देश के अलग-अलग शहरों को दहलाने की साजिश का खुलासा हुआ है।...

एनटीपीसी बोंगाईगांव को दोहरा राष्ट्रीय सम्मान: सुरक्षा और सीएसआर में उत्कृष्टता के लिए मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार, स्वर्ण श्रेणी में मारी बाजी

नई दिल्ली। परिचालन उत्कृष्टता, कार्यस्थल सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास के प्रति अपनी...

विधायक सबनानी पहुंचे जनता के द्वार: रोशनपुरा और राहुल नगर बस्ती का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जनसमस्याएं तुरंत सुलझाने के निर्देश

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी ने शुक्रवार को अपने क्षेत्र की...

More like this

बीएचईएल के नरेश नेपा की डूबती नैय्या के बनें सहारा

नेपानगर की नेपा मिल में नया अध्याय: बिना किसी आर्थिक पैकेज के शुरू हुआ...

भेल कैंटीन में अव्यवस्थाओं पर भड़की एचएमएस यूनियन, औचक निरीक्षण कर दुरुस्त कराईं व्यवस्थाएं

भोपाल। प्रतिनिधि यूनियन एचएमएस के जुझारू कार्यकर्ताओं ने भेल कैंटीन की व्यवस्थाओं का औचक...

नई दिल्ली में आयोजित रोडशो में भेल ने प्रदर्शित की अपनी कोयला गैसीकरण तकनीक, केंद्रीय मंत्रियों ने किया दौरा

नई दिल्ली। भारत सरकार के कोयला मंत्रालय के तत्वावधान में नई दिल्ली में 'सतही...