27.2 C
London
Saturday, May 30, 2026
Homeभेल न्यूज़भोजपाल मेले मेें आर्केस्ट्रा के कलाकारों ने दी सुमधुर प्रस्तुतियां

भोजपाल मेले मेें आर्केस्ट्रा के कलाकारों ने दी सुमधुर प्रस्तुतियां

Published on

-बीएसएफ द्वारा हथियारों की प्रदर्शनी सुबह 10 से रात 10 बजे तक

भोपाल

राजा भोज की नगरी भेल दशहरा मैदान पर चल रहा भोजपाल महोत्सव मेला इन दिनों शबाब पर है। मेला मंच पर नित नए आयोजन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जा रही हैं। गुरुवार को मेला मंच पर आर्केस्ट्रा के कलाकारों द्वारा एक से बढकऱ सुमधुर गानों की प्रस्तुति दी गई। भोपाल के कलाकारों द्वारा बैंड की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अशोक पोरवाल क्षेत्र सह प्रचार प्रमुख रहे। इस मौके पर मेला अध्यक्ष सुनील यादव, महामंत्री हरीश कुमार राम, उपाध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी, जाहिद खान, शैलेंद्र सिंह जाट, सुनील शाह, दीपक वैरागी, आफताब सिद्दकी, महेंद्र नामदेव, अखिलेश नागर, विनय सिंह, चंदन वर्मा, वाहिद खान, केश कुमार शाह, मधु भवनानी, गोपाल शर्मा, सुनील वैष्णव के साथ ही मेला समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

आज बीएसएफ लगाएगा हथियारों की प्रदर्शन, देगा बैंड की प्रस्तुति
शुक्रवार को मेला मंच और परिसर में बीएसएफ द्वारा आधुनिक हथियारों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी और जवानों द्वारा बैंड की प्रस्तुति दी जाएगी। आश्रू गैस इकाई सीमा सुरक्षा बल टेकनपुर ग्वालियार द्वारा भारत के 75वें स्वतंत्रता वर्षगांठ के उपलक्ष्य में बीएचईएल ग्राउंड दशहरा मैदान पर चल रहे भोजपाल महोत्सव मेले में 16 दिसम्बर को सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक आश्रू गैस एम्यूनेश और हथियारों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। साथ ही राष्ट्र्रीय एकता और अखंडता में सीमा सुरक्षा बल के योगदान को दर्शाने के लिए फोटो गैलरी भी प्रदर्शित की जाएगी। इस मौके पर सीमा सुरक्षाबल के बैंड द्वारा देशभक्ति धुनों को भी बजाया जाएगा। यह आयोजन मुख्य रूप से स्कूल, कॉलेज के छात्र-छात्राओं को सीमा सुरक्षा बल और उसकी आश्रू गैस इकाई के बारे में जानकारी देने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

शनिवार को संगीतमय नाटकीय रामलीला की प्रस्तुति
भोजपाल महोत्सव मेला मंच पर शनिवार 17 दिसम्बर को संगीतमय नाटकीय रामलीला की प्रस्तुति दी जाएगी। संस्कृति कला संगम नई दिल्ली द्वारा दी जाने वाली इस प्रस्तुति में तीन घंटे में संस्था के 25 कलाकारों द्वारा सम्पूर्ण रामलीला की प्रस्तुति दी जाएगी। रामलीला के निर्देशक यश चौहान ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत देवासुर संग्राम से होगी। इसमेंं भगवान विष्णु वरदान देते हैं कि वे धरती पर भगवान श्रीराम के रूप में अवतरित होंगे। अंत में राम रावण का युद्ध, दीपावली का उत्सव मनाना और रामराज्या भिषेक के साथ रामलीला का का समापन होगा।

रविवार को बॉलीवुड नाइट
मेला मंच पर रविवार को बॉलीवुड नाइट की प्रस्तुति दी जाएगी। इसमें बॉलीवुड की प्लेबैक सिंगर मुम्बई की प्रकृति गिरी और रित्विजा अपनी प्रस्तुति देंगी। इन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपनी आवाज दे चुकी हैं।

Latest articles

एमपी ने गेहूं उपार्जन में बनाया नया रिकॉर्ड, किसानों से खरीदा गया 104 लाख मीट्रिक टन गेहूं

भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश ने इस वर्ष गेहूं उपार्जन...

देश को दहलाने की साजिश नाकाम, दिल्ली पुलिस ने 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार, ISI से कनेक्शन निकला

नई दिल्ली। देश के अलग-अलग शहरों को दहलाने की साजिश का खुलासा हुआ है।...

एनटीपीसी बोंगाईगांव को दोहरा राष्ट्रीय सम्मान: सुरक्षा और सीएसआर में उत्कृष्टता के लिए मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार, स्वर्ण श्रेणी में मारी बाजी

नई दिल्ली। परिचालन उत्कृष्टता, कार्यस्थल सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास के प्रति अपनी...

विधायक सबनानी पहुंचे जनता के द्वार: रोशनपुरा और राहुल नगर बस्ती का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जनसमस्याएं तुरंत सुलझाने के निर्देश

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी ने शुक्रवार को अपने क्षेत्र की...

More like this

बीएचईएल के नरेश नेपा की डूबती नैय्या के बनें सहारा

नेपानगर की नेपा मिल में नया अध्याय: बिना किसी आर्थिक पैकेज के शुरू हुआ...

भेल कैंटीन में अव्यवस्थाओं पर भड़की एचएमएस यूनियन, औचक निरीक्षण कर दुरुस्त कराईं व्यवस्थाएं

भोपाल। प्रतिनिधि यूनियन एचएमएस के जुझारू कार्यकर्ताओं ने भेल कैंटीन की व्यवस्थाओं का औचक...

नई दिल्ली में आयोजित रोडशो में भेल ने प्रदर्शित की अपनी कोयला गैसीकरण तकनीक, केंद्रीय मंत्रियों ने किया दौरा

नई दिल्ली। भारत सरकार के कोयला मंत्रालय के तत्वावधान में नई दिल्ली में 'सतही...