11.7 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeराष्ट्रीयतवांग में अब शांति, बातचीत के बाद पीछे हटे भारत और चीन...

तवांग में अब शांति, बातचीत के बाद पीछे हटे भारत और चीन के सैनिक… झड़प पर सेना ने दिया अपडेट

Published on

नई दिल्ली

अरुणाचल प्रदेश के तवांग में भारत और चीन के सैनिक संघर्ष स्थल से दूर जा चुके हैं। भारतीय सेना ने आज तवांग झड़प पर अपडेट दिया है। ईस्टर्न कमाडं के कमांडिग ऑफिसर लेफ्टिनेंट जनरल आरपी कलीता ने कहा कि अब मामला सुलझा लिया गया है। उन्होंने कहा कि छह भारतीय जवान झड़प में घायल हुए हैं, लेकिन अब संघर्ष स्थल से चीन और भारत, दोनों के सैनिक पीछे हट गए हैं और वहां सबकुछ सामान्य हो चुका है। बूमला में फ्लैग मीटिंग करके मामला स्थानीय स्तर पर सुलझा लिया गया।

लेफ्टिनेंट जनरल कलीता ने बताया कि भारत और चीन की सेना के आमने-सामने आने पर झड़प हुई और हमारे जवानों को हल्की चोटें आई हैं। उन्होंने आगाह किया कि तवांग संघर्ष को लेकर अफवाहों पर ध्यान नहीं दिया जाए। ध्यान रहे कि 9 दिसंबर को तवांग के यांगत्से में 300 की संख्या में आए पीएलए सैनिकों को भारतीय सैनिकों ने पीछे धकेल दिया। इस दौरान हुई झड़प में भारत के छह जवान घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए गुवाहाटी लाया गया।

लेफ्टिनेंट जनरल कलीता ने विजय दिवस के मौके पर 1971 के युद्ध में जान न्योछावर करने वाले वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने बताया कि कैसे 3 दिसंबर, 1971 को पाकिस्तानी सैनिकों ने अचानक भारतीय चौकियों पर हमला करना शुरू कर दिया था जिसके जवाब में भारत ने एक्शन लिया तो पाकिस्तान दो टुकड़ो में बंट गया और बांग्लादेश का जन्म हुआ।

Latest articles

एमपी नगर में युवतियों के बीच सड़क पर विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल

भोपाल भोपाल के एमपी नगर जोन-2 इलाके में रविवार देर रात कुछ युवतियों के बीच...

इकबाल मैदान का नाम बदलने के बयान पर विवाद, मुस्लिम त्यौहार कमेटी का प्रदर्शन

भोपाल भोपाल में ऐतिहासिक इकबाल मैदान का नाम बदलने को लेकर विवाद तेज हो गया...

काटजू अस्पताल में नवजात की मौत पर भारी हंगामा: डॉक्टरों ने खुद को कमरों में किया बंद

भोपाल शहर के कैलाशनाथ काटजू अस्पताल में एक नवजात शिशु की मौत के बाद स्थिति...

विधानसभा में ‘युवा विधायक सम्मेलन’ का आगाज: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया उद्घाटन

भोपाल मप्र विधानसभा परिसर में दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन...

More like this

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...

रामनवमी पर प्रदेशभर में धार्मिक आयोजन, मंदिरों में विशेष पूजा और भंडारे

भोपाल रामनवमी के पावन अवसर पर मप्र के विभिन्न शहरों में श्रद्धा और उत्साह के...