15.1 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeखेल22 महीने बाद आते ही छाए चाइनामैन, आधी बांग्लादेशी टीम कुलदीप यादव...

22 महीने बाद आते ही छाए चाइनामैन, आधी बांग्लादेशी टीम कुलदीप यादव ने अकेले निपटाया

Published on

चटगांव

पहली पारी में पांच विकेट लेकर ‘चाइनामैन’ कुलदीप यादव ने बांग्लादेश की कमर तोड़ दी। पहले टेस्ट के तीसरे दिन मेजबान सिर्फ 150 रन पर सिमट गए। बाएं हाथ के लेग स्पिनर कुलदीप ने 40 रन देकर 5 विकेट झटके। कुलदीप की स्पिन के आगे बल्लेबाज नाचते नजर आए। बल्ले से भी उन्होंने शानदार खेल दिखाया था। 114 गेंद खेलकर 40 रन बनाए थे। इस तरह भारत के पास अब पहली पारी के आधार पर 254 रन की लीड है। टीम फॉलोऑन न देकर दोबारा बल्लेबाजी कर रही है।

22 महीने बाद चाइनामैन रिटर्न्स
2019 सिडनी टेस्ट में पांच विकेट लेने के बाद कुलदीप यादव को अगला टेस्ट दो साल बाद मिला। दोनों पारी मिलाकर सिर्फ 10-12 ओवर ही फेंके। इसके लगभग दो साल बाद अब फिर मौका मिला। 10 में से 5 विकेट अकेले लिए। यानी चार साल में सिर्फ तीन टेस्ट मैच। दुनिया के नंबर वन स्पिनर की टीम इंडिया ने कद्र नहीं की। वह सम्मान नहीं दिया। नतीजतन उनका कॉन्फिडेंस गिरता गया। कुलदीप अगर दुनिया की किसी दूसरी टीम में होते तो शायद ही उन्हें कभी प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा जाता!

8 टेस्ट में तीसरा फाइफर
कुलदीप यादव ने अपने छोटे से करियर में तीन मर्तबा फाइव विकेट हॉल किया है। सिर्फ आठ टेस्ट मैच में यह उनका तीसरा फाइफर है। 28 साल के लड़के ने ये कमाल ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश और भारतीय सरजमीं पर किया। श्रीलंका में भी उनके नाम चार विकेट हॉल का रिकॉर्ड है। टेस्ट मैच में औसतन हर छठे ओवर में विकेट निकालते हैं। कुलदीप यादव ने पिच से कोई मदद लेने से पहले हवा में ही कमाल किया। शाकिब-अल-हसन को जिस तरह अपने जाल में फंसाया वह काबिल-ए-तारीफ है।

Latest articles

आरजीपीवी कैंटीन के खाने में मिली छिपकली! छात्रों का हंगामा, प्रबंधन ने बताया ‘शिमला मिर्च’

भोपाल राजधानी के प्रतिष्ठित राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (आरजीपीवी) की मुख्य कैंटीन में भोजन की...

हबीबगंज थाना क्षेत्र पीसी नगर मल्टी चाकूबाजी कांड: मुख्य आरोपी ‘मास’ गिरफ्तार

भोपाल राजधानी के हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित पीसी नगर मल्टी में शनिवार रात हुई सनसनीखेज...

भारत इलेक्ट्रिसिटी समिट 2026: भेल की निदेशक बानी वर्मा ने यशोभूमि में प्रदर्शनी का अवलोकन किया

नई दिल्ली । दिल्ली के यशोभूमि (द्वारका) में आयोजित 'भारत इलेक्ट्रिसिटी समिट 2026' के तीसरे...

भेल में उत्पादन लक्ष्य की पूर्णता पर खुशी का माहौल: अप्रैल में होगा मिठाई वितरण

भोपाल भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) 2025-26 के सफल उत्पादन सत्र की समाप्ति के उपलक्ष्य...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...