14.9 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeभोपालभेल में उत्पादन लक्ष्य की पूर्णता पर खुशी का माहौल: अप्रैल में...

भेल में उत्पादन लक्ष्य की पूर्णता पर खुशी का माहौल: अप्रैल में होगा मिठाई वितरण

Published on

भोपाल

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) 2025-26 के सफल उत्पादन सत्र की समाप्ति के उपलक्ष्य में कर्मचारियों के बीच ‘सद्भावना मिठाई’ वितरण का निर्णय लिया गया है। हेवू भारतीय मजदूर संघ एवं सभी यूनियन वेलफेयर समिति के सदस्यों ने सर्वसम्मति से इस वर्ष कर्मचारियों को उच्च गुणवत्ता वाली मिठाई उपहार स्वरूप देने पर मुहर लगाई है।
समिति के सदस्यों के अनुसार, इस वर्ष स्वाद और स्वच्छता के लिए प्रसिद्ध आकाश नमकीन कंपनी के उत्पादों का चयन किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य सभी साथियों को बेहतर गुणवत्ता की सामग्री उपलब्ध कराना है।

Read Also: असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

अप्रैल के प्रथम कार्यदिवस पर होगा वितरण

मिठाई का वितरण अप्रैल माह के पहले कार्यदिवस पर किया जाएगा। खास बात यह है कि इस खुशी में संस्थान के हर वर्ग को शामिल किया गया है। वितरण सूची में कर्मचारी, सुपरवाइजर, अधिकारी, ठेका श्रमिक, प्रशिक्षु  एवं सुरक्षा में तैनात के जवान भी शामिल हैं। 3 किलो का होगा विशेष उपहार पैक
प्रत्येक व्यक्ति को कुल 3000 ग्राम (3 किलो) का पैक दिया जाएगा, जिसमें विविध प्रकार के व्यंजन शामिल हैं:

    चमचम: 1000 ग्राम

    गुलाब जामुन: 500 ग्राम

    ड्राय फ्रूट बेसन लड्डू: 400 ग्राम

    मूंग दाल: 400 ग्राम

    तीखा मीठा मिक्सचर: 400 ग्राम

    पीनट केक: 200 ग्राम

    काजू मसाला रोल्स: 100 ग्राम

इस निर्णय से कर्मचारियों में हर्ष व्याप्त है और इसे प्रबंधन व श्रमिक संघों के बीच बेहतर समन्वय के रूप में देखा जा रहा है।

Latest articles

मोहन कैबिनेट की बड़ी सौगात: कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा, ओबीसी युवाओं के लिए ‘शौर्य संकल्प योजना’ को मंजूरी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में प्रदेश...

गुना-सीधी में सीएम का बड़ा प्रशासनिक एक्शन: एसपी-कलेक्टर हटाए, नए अधिकारियों की नियुक्ति

भोपाल मध्यप्रदेश में रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुना और सीधी जिलों में...

आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद तेज

भोपाल लालघाटी स्थित आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद गहराता...

यूपीएससी सम्मान समारोह: ‘एक चाय वाला पीएम और गाय वाला सीएम बन सकता है — डॉ. मोहन यादव

भोपाल राजधानी के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के सफल अभ्यर्थियों...

More like this