12.2 C
London
Thursday, April 16, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयमलेशिया में भयानक भूस्खलन, 100 से ज्यादा लोग मौत के मुंह में...

मलेशिया में भयानक भूस्खलन, 100 से ज्यादा लोग मौत के मुंह में फंसे, 13 लोगों की गई जान

Published on

कुआलालंपुर

मलेशिया के सेलांगोर राज्य में शुक्रवार को हुए भूस्खलन में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोग फंसे हुए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने दमकल और बचाव विभाग के हवाले से बताया कि भूस्खलन क्षेत्र के एक पॉपुलर कैंप साइट पर हुआ। इस आपदा में 60 लोगों को बचाया जा चुका है। सेलांगोर राज्य के अग्निशमन और बचाव विभाग के प्रमुख नोराजम खामिस ने कहा कि फंसे हुए लोगों की तलाश और बचाव के प्रयास जारी हैं, जिनमें कम से कम 12 टीमें जीवित बचे लोगों की तलाश कर रही हैं।

इससे पहले विभाग ने अनुमान लगाया था कि आपदा के समय 79 लोग फंसे हुए थे। लेकिन मलेशिया की राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी ने बाद में कहा कि माना जा रहा है कि कम से कम 100 लोग फंसे हुए हैं। इस बीच प्रधान मंत्री अनवर इब्राहिम ने कहा कि वह बाद में साइट का दौरा करेंगे और सभी संबंधित सरकारी निकायों को रेस्क्यू ऑपरेशन तेज करने का आदेश दिया है।

कई इलाकों में भारी बारिश
मलेशियाई राष्ट्रीय समाचार एजेंसी बरनामा के अनुसार, वर्तमान में के9 ट्रैकर डॉग यूनिट, सेंटोसा, अम्पांग, पांडन, कोटा आंगरिक, कजांग दान अंडालस फायर एंड रेस्क्यू स्टेशनों से इमरजेंसी मेडिकल रेस्क्यू सर्विस और विशेष सामरिक अभियान और बचाव टीम की सहायता से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। देश के मौसम विभाग के अनुसार देश वर्तमान में पूर्वोत्तर मानसून की चपेट में है। सेलांगोर सहित कई राज्यों में भारी बारिश दर्ज की जा रही है।

Latest articles

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

भोपाल संसद आलोक शर्मा का नारी शक्ति ने किया भव्य सम्मान

भोपाल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित कराने के समर्थन में भोपाल...

बीएचईएल झांसी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, ग्रामीणों को मिला लाभ

भेल झांसी l भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के...

अयोध्यानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.28 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अयोध्यानगर थाना...

More like this

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...