26.4 C
London
Tuesday, June 16, 2026
Homeराज्यचीन युद्ध की तैयारी कर रहा है, सरकार सो रही है, तवांग...

चीन युद्ध की तैयारी कर रहा है, सरकार सो रही है, तवांग विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान

Published on

जयपुर

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को चीन और भारत के बीच सीमा विवाद पर बड़ा बयान दिया। राहुल ने प्रेस वार्ता में कहा कि मुझे साफ दिख रहा है लेकिन सरकार छिपाने की कोशिश कर रही है। लेकिन चीन की धमकी को छिपाया नहीं जा सकेगा और न नजरअंदाज किया जा सकेगा। चीन युद्ध की तैयारी कर रहा है। उनकी लद्दाख और अरुणाचल की तरफ पूरी तैयारी चल रही है और हिंदुस्तान की सरकार सोयी हुई है। राहुल गांधी राजस्थान की राजधानी जयपुर में भारत जोड़ो यात्रा के 100 दिन पूरे होने पर मीडिया से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान राहुल गांधी ने चाइना और भारत के विवाद पर पर पूदे एक सवाल पर यह बयान दिया।

उनकी तैयारी चल रही है। और तैयारी युद्ध की है
राहुल गांधी ने चीन की धमकी और युद्ध की तैयारी को लेकर आगे कहा कि हिंदूस्तान की सरकार इस बात को सुनना नहीं चाहती है। लेकिन उनकी तैयारी चल रही है। और तैयारी युद्ध की है। हमले की तैयारी चल रही है। अगर कोई भी इन बातों को समझता है। अगल उनका वेपन का पेटर्न देख ले, वो क्या कर रहे हैं वहां पर, वो युद्ध की तैयारी कर रहे है। और हमारी सरकार इस बात को छिपाती है। और इस बात को शायद मान नहीं पा रही है।

हिंदुस्तान की सरकार इवेंट बेस काम करती…
मीडिया से बात करते हुए राहुल गांधी ने आगे कहा कि ये हो क्यों रहा है? क्यों कि हिंदुस्तान की सरकार रणनीति के मुताबिक नहीं बल्कि इवेंट की तरह काम कर रही है। इससे पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में चाइना पर एक भी सवाल नहीं पूछे जाने पर खुद राहुल गांधी ने बोलना शुरू किया। उन्होंने कहा कि मुझे मालूम था कि चाइना पर कोई सवाल नहीं करेगा। यह सच है और देश देख रहा है, ये मत सोचिए कि देश नहीं देख रहा है।

Latest articles

भेल ने नॉर्थ करनपुरा में स्थापित की देश की पहली एसीसी तकनीक युक्त सुपरक्रिटिकल यूनिट

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) ने देश के ऊर्जा और बुनियादी ढांचा (इन्फ्रास्ट्रक्चर)...

दादाजी धाम में 21 जून को आयोजित होगा निःशुल्क योग शिविर

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत एवं दर्शनीय तीर्थस्थल दादाजी धाम मंदिर के...

मध्य प्रदेश पुलिस पर बड़ा एक्शन: दो टीआई समेत 100 पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज

आगर मालवा। मध्य प्रदेश के आगर मालवा पुलिस की राजस्थान के डग क्षेत्र में...

नीट री-एग्जाम से पहले केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, टेलीग्राम पर लगाई अस्थायी रोक, 22 जून तक पाबंदियां

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर अस्थायी रूप से रोक लगाने...

More like this

जनसेवा ही प्रशासनिक सेवा का सर्वोच्च उद्देश्य, संवेदनशीलता और निष्पक्षता से करें कार्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास...

राजस्थान में कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ टैक्स फ्री घोषित

जयपुर। राजस्थान सरकार ने बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत अभिनीत हालिया रिलीज फिल्म...

अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को पंथ विरोधी करार दिया, आप ने फैसले पर उठाए सवाल

चंडीगढ़। पंजाब की राजनीति में सोमवार को उस समय बड़ा विवाद खड़ा हो गया...