15.1 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeखेल15 रन पर ऑलआउट, बल्लेबाजों की ऐसी दुर्गति नहीं देखी होगी, टी20...

15 रन पर ऑलआउट, बल्लेबाजों की ऐसी दुर्गति नहीं देखी होगी, टी20 में सबसे बड़ी फजीहत

Published on

सिडनी

फटाफट क्रिकेट के इस दौर में टी20 फॉर्मेट का कोई जोर नहीं है। इस फॉर्मेट में कई ऐसे मुकाबले खेले गए हैं जिसे हमेशा के लिए क्रिकेट इतिहास में दर्ज कर लिया गया जबकि कुछ ऐसे मैच भी देखने को मिले जिसमें खिलाड़ियों ने अपनी ऐसी फजीहत कराई जिस पर यकीन कर पाना भी मुश्किल है। ऐसा ही कुछ बिग बैश लीग के मौजूदा सीजन के पांचवें मैच में हुआ। यह मुकाबला एडिलेड स्ट्राइकर और सिडनी थंडर्स के बीच था। एक तरफ एडिलेड स्ट्राइकर की टीम इस मुकाबले को खुद के लिए ऐतिहासिक मान सकती है तो दूसरी सिडनी के लिए BBL में सबसे काला दिन साबित हुआ।

दरअसल इस मैच में एडिलेड के गेंदबाजों ने सिडनी की पूरी बल्लेबाजी क्रम तबाह करते हुए सिर्फ 15 रन के स्कोर पर समेट दिया। मेंस टी20 के इतिहास में अब तक का यह सबसे छोटा स्कोर है। एडिलेड और सिडनी के बीच इस सीजन का पांचवा मैच खेला गया। एडिलेड स्ट्राइकर की टीम ने मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 139 रन का स्कोर खड़ा किया था।

बल्लेबाजी में टीम के लिए सबसे अधिक क्रिस लिन ने 36 रनों की पारी खेली। इसके अलावा कॉलिन डी ग्रैंडहोम में ने 33 रन बनाए। हालांकि तूफान का आना अभी बाकी था। एडिलेड की टीम जब लक्ष्य का बचाव करने मैदान पर उतरी तो उसके गेंदबाजों ने कुछ अलग ही करने की ठान रखी। सिडनी ने सिर्फ दो ही रन बनाए थे कि टीम ने अपना पहला विकेट गंवा दिया।

इसके बाद फिर क्या था। विकेट गिरने का जो सिलसिला शुरू हुआ वो फिर रुकने का नाम नहीं लिया। 9 रन के स्कोर तक आते-आते टीम ने अपनी आधे विकेट गंवा दिए थे। टीम के दोनों ओपनर बल्लेबाज एलेक्स हेल्स और मैथ्यू गिलक्स तो अपना खाता भी नहीं खोल पाए।

हेनरी थॉर्ट और एश एगर का चला जादू
सिडनी थंडर के खेमें में जिस गेंदबाज ने तबाही मचाई उसका नाम वेस एगर और हेनरी थॉर्टन है। थॉर्टन ने सिर्फ 2.5 ओवर की गेंदबाजी की जिसमें उन्होंने तीन रन खर्च कर पांच विकेट हासिल किए। इनके साथ एगर भी कहां पीछे रहने वाले थे उन्होंने भी दो ओवर की गेंदबाजी में 6 रन देकर 4 विकेट लिए। इसके अलावा मैथ्यू शॉर्ट को भी एक विकेट मिला।

एक भी बल्लेबाज नहीं पार सका दहाई का आंकड़ा
एडिलेड के खिलाफ सिडनी के बल्लेबाजों की ऐसी दुर्गति हुई कि उसके एक भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सके। टीम के लिए जिस बल्लेबाज के नाम सबसे अधिक स्कोर रहा वह 10वें नंबर पर खेलने आए ब्रेंडन डोगेट थे। इसके बाद राइली रूसो ने तीन रन बनाए। हैरानी की बात यह रही कि इस दौरान टीम के आठ बल्लेबाजों का स्कोर अतिरिक्त रन से भी कम था। अगर सिडनी के बल्लेबाजों का क्रमवार स्कोर देखें तो वह कुछ इस प्रकार था 0, 0, 3, 0, 2, 1, 1, 0, 0, 4 और 1 रन है।

Latest articles

आरजीपीवी कैंटीन के खाने में मिली छिपकली! छात्रों का हंगामा, प्रबंधन ने बताया ‘शिमला मिर्च’

भोपाल राजधानी के प्रतिष्ठित राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (आरजीपीवी) की मुख्य कैंटीन में भोजन की...

हबीबगंज थाना क्षेत्र पीसी नगर मल्टी चाकूबाजी कांड: मुख्य आरोपी ‘मास’ गिरफ्तार

भोपाल राजधानी के हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित पीसी नगर मल्टी में शनिवार रात हुई सनसनीखेज...

भारत इलेक्ट्रिसिटी समिट 2026: भेल की निदेशक बानी वर्मा ने यशोभूमि में प्रदर्शनी का अवलोकन किया

नई दिल्ली । दिल्ली के यशोभूमि (द्वारका) में आयोजित 'भारत इलेक्ट्रिसिटी समिट 2026' के तीसरे...

भेल में उत्पादन लक्ष्य की पूर्णता पर खुशी का माहौल: अप्रैल में होगा मिठाई वितरण

भोपाल भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) 2025-26 के सफल उत्पादन सत्र की समाप्ति के उपलक्ष्य...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...