11.7 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeराष्ट्रीय60 करोड़ की डील, सत्येंद्र-सिसोदिया से कनेक्शन और वीडियो... सुकेश ने जांच...

60 करोड़ की डील, सत्येंद्र-सिसोदिया से कनेक्शन और वीडियो… सुकेश ने जांच कमेटी से क्या कहा?

Published on

नई दिल्ली,

महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और तिहाड़ जेल में बंद मंत्री सत्येंद्र जैन पर जो गंभीर आरोप लगाए थे, उसकी जांच पूरी हो गई है. आरोपों की जांच के लिए गठित प्रधान सचिव (गृह) की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय समिति ने शुक्रवार को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है. इस रिपोर्ट में सुकेश ने अपने दावों को दोहराया है. उसने समिति को बताया कि 60 करोड़ रुपये कहां, कब, किसको और क्यों दिए.

कमेटी ने 14 नवंबर और 15 नवंबर को मंडोली जेल में सुकेश के बयान दर्ज किए थे. उसने कमेटी को बताया कि उसने दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत के असोला माइंस स्थित फार्म हाउस पर मंत्री सत्येंद्र जैन को चार किश्तों में 50 करोड़ रुपये दिए थे और अरविंद केजरीवाल इन वित्तीय लेन-देन से पूरी तरह से वाकिफ थे.

उसने बताया कि 2017 में 50 करोड़ रुपये देने के बाद होटल हयात रीजेंसी भीकाजी कामा प्लेस में सुकेश चंद्रशेखर ने एक डिनर पार्टी दी, जिसमें सीएम केजरीवाल, सत्येंद्र जैन और कैलाश गहलोत शामिल हुए थे. सुकेश ने कहा कि सत्येंद्र जैन ने दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया से उसका परिचय कराया था. इसके बाद उन्होंने कई बार फोन पर बातचीत की.

सुकेश के दावों की पुष्टि के लिए जांच कमेटी ने ईडी और सीबीआई के अफसरों से भी मुलाकात की थी. कमेटी ने सभी आरोपों को गंभीर पाया. हालांकि आगे की जांच के लिए साधन की कमी का हवाला देते हुए विशेष एजेंसियों ( ईडी और सीबीआई) द्वारा विस्तृत जांच की सिफारिश कर दी गई है. सुकेश चंद्रशेखर ने ईडी और सीबीआई के साथ सभी जानकारी साझा कर दी है. इसके अलावा हाई कोर्ट में एक रिट याचिका भी दायर की है.

पढ़िए सुकेश का सिलसिलेवार कबूलनामा
– “मैंने कुल 60 करोड़ रुपये दिए. इसमें 50 करोड़ रुपये साउथ जोन में पार्टी पोस्टिंग, राज्यसभा के लिए नामांकन के लिए दिए गए. यह राशि 2016 में मेरे सचिव गोपीनाथ ने कैलाश गहलोत के फार्म हाउस में नकद दिया था.”

– “रकम का भुगतान कैलाश गहलोत के असोला फार्म में 3 से 4 दिनों के भीतर कई किश्तों में किया गया. सत्येन्द्र जैन और कैलाश गहलोत को हर बार रकम देने के बाद जैन के फोन से अरविंद केजरीवाल को फोन पर इसकी पुष्टि भी की.”

– “2019 में जेल में सुरक्षा के लिए सत्येंद्र जैन को 10 करोड़ रुपये दिए. इस तरह मैंने कुल 60 करोड़ रुपये मैंने दिए.”

– “मैं, मेरे और सत्येंद्र जैन के बीच व्हाट्सएप के सभी चैट देने को तैयारा हूं, जिससे भुगतान का ब्योरा, डिलीवरी का वक्त और डिलीवरी की जगह की पुष्टि होती है.”

– “मैंने 2017 के दौरान कुल 50 करोड़ रुपये देने के बाद नई दिल्ली में राम कृष्ण पुरम के भीकाजीकामा प्लेस के पास रिंग रोड पर स्थित हयात रीजेंसी में एक डिनर पार्टी दी थी. इस पार्टी में सत्येंद्र जैन, अरविंद केजरीवाल और कैलाश गहलोत शामिल हुए थे. इस पार्टी का वीडियो फुटेज भी मैं देने को तैयार हूं.”

– “( तत्कालीन डीजी (कारागार) को कथित भुगतान के संदर्भ में) मैंने डीजी से किस नंबर से संपर्क किया था, वह नंबर मुझे याद नहीं हैं, लेकिन मेरे पास उनसे साथ के व्हाट्सएप चैट के स्क्रीनशॉट हैं. मैंने डीजी जेल, उनके ड्राइवर और दूसरे कर्मचारी जैसे वार्डन संजय और सहायक अधीक्षक धरम सिंह मीणा को राशि का भुगतान किया गया था.”

– “मैंने डीजी जेल को सिविल लाइंस में भारत पेट्रोल पंप और मॉडल टाउन में हल्दीराम मिठाई की दुकान पर पैसा दिया था. वह जिस कार से आए थे, मेरे पास उसका नंबर नहीं है लेकिन वह सफेद रंग की सियाज कार से आए थे.”

Latest articles

बरेली में तैलिक साहू समाज का विशाल युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित

भोपाल अखिल भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के तत्वावधान में रायसेन जिले के बरेली नगर...

मप्र में 5.38 करोड़ लोग ले रहे मुफ्त राशन, आबादी का करीब 60% सरकार पर निर्भर

भोपाल मप्र में मुफ्त राशन योजना के आंकड़े चौंकाने वाले सामने आए हैं। प्रधानमंत्री गरीब...

दादाजी धाम मंदिर में श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाई गई महावीर जयंती

भोपालरायसेन रोड स्थित दादाजी धाम मंदिर में जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर...

एमपी नगर में युवतियों के बीच सड़क पर विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल

भोपाल भोपाल के एमपी नगर जोन-2 इलाके में रविवार देर रात कुछ युवतियों के बीच...

More like this

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...

रामनवमी पर प्रदेशभर में धार्मिक आयोजन, मंदिरों में विशेष पूजा और भंडारे

भोपाल रामनवमी के पावन अवसर पर मप्र के विभिन्न शहरों में श्रद्धा और उत्साह के...