10.6 C
London
Thursday, April 16, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयबर्लिन में सुनामी जैसी तबाही, टूट गया विश्व प्रसिद्ध एक्वेरियम, भीषण ठंड...

बर्लिन में सुनामी जैसी तबाही, टूट गया विश्व प्रसिद्ध एक्वेरियम, भीषण ठंड में जिंदा जम गईं 1500 मछलियां

Published on

बर्लिन

जर्मनी की राजधानी बर्लिन में अपने अनूठे निर्माण के प्रसिद्ध रैडिसन ब्लू होटल का एक्वेरियम टूट गया है। यह एक्वेरियम इतना विशाल था कि घटना के बाद होटल की लॉबी और सड़क पर लाखों लीटर पानी फैल गया। एक्वाडोम के नाम से प्रसिद्ध यह एक्वेरियम 1500 मछलियों का घर था। इसकी ऊंचाई 15.85 मीटर थी। इसे दुनिया के सबसे बड़े स्वतंत्र रूप से खड़े बेलनाकार शेप के मछलीघर के तौर पर जाना जाता था। इस धमाके के बाद एक्वेरियम का कांच गिरने से दो लोग घायल भी हुए हैं। बर्लिन पुलिस ने कहा कि यह अविश्वसनीय नुकसान है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। इसके लिए एक्सपर्ट की सलाह भी ली जाएगी। इस घटना के बाद ज्यादातर मेहमानों को होटल से बाहर निकाल लिया गया है।

जिंदा बर्फ में जम गईं 1500 मछलियां
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, बर्लिन के दमकल विभाग के एक प्रवक्ता ने कहा कि ज्यादातर मछलियां मर गई हैं। ठंड के मौसम ने उनके बचाव की कोशिशों को और ज्यादा मुश्किल बना दिया है। इस टैंक में 100 से अधिक प्रजातियों की मछलियां थी। रैडिसन ब्लू के बाहर टैंक का मलबा अब भी पड़ा हुआ है और उसे हटाने की कोशिशें जारी है। धमाका इतना जोरदार था कि कई टन वजनी यह टैंक एक एंगल पर मुड़ गया है। इस घटना के समय होटल के अंदर मौजूद लोगों ने बताया कि उन्हें धमाके और झटके ने दहला दिया था। जब वे होटल की लॉबी में पहुंचे तो फर्श पर पानी बहता नजर आया। बाद में पुलिस ने एहतियातन पूरे होटल को खाली करवा लिया।

होटल के बाहर सुनामी जैसी तबाही
घटनास्थल पर पहुंचे बर्लिन के मेयर फ्रांजिस्का गिफ्फी ने टैंक के फटने को सुनामी जैसा बताया। उन्होंने इस बात पर संतुष्टि जताई कि यह घटना सुबह हुई है। अगर एक या दो घंटे बाद होती तो सामने की सड़क होटल के गेस्ट और स्थानीय लोगों से भरी होती। उसमें कई बच्चे भी शामिल होते। अगर उस समय यह टैंक फटता तो बड़ा नुकसान हो सकता था। होटल में मौजूद जर्मन सांसद सांद्रा वेसर ने कहा कि इस धमाके से उन्हें लगा कि वो सदमें से जाग गई हैं। उन्होंने होटल के बाहर के हालात को तबाही का दृश्य बताया। उन्होंने कहा कि जो मछलियां बचाई जा सकती थीं, वो ठंड में जमकर मर गईं।

Latest articles

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

भोपाल संसद आलोक शर्मा का नारी शक्ति ने किया भव्य सम्मान

भोपाल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित कराने के समर्थन में भोपाल...

बीएचईएल झांसी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, ग्रामीणों को मिला लाभ

भेल झांसी l भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के...

अयोध्यानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.28 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अयोध्यानगर थाना...

More like this

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...