23.7 C
London
Wednesday, June 17, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयतोशखाना गिफ्ट्स पर पाकिस्‍तान के पूर्व पीएम इमरान की बेगम बुशरा बीबी...

तोशखाना गिफ्ट्स पर पाकिस्‍तान के पूर्व पीएम इमरान की बेगम बुशरा बीबी ने लगाई क्‍लास

Published on

इस्‍लामाबाद

पाकिस्‍तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्‍तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के मुखिया इमरान खान की बेगम बुशरा बीबी का एक और ऑडियो सामने आया है। पाकिस्‍तान के अखबार द डॉन के मुताबिक इस ऑडियो में बुशरा किसी शख्‍स ने फोन पर बात कर रही हैं। इस शख्‍स का नाम इमाम बताया जा रहा है। बुशरा इस व्‍यक्ति को डांट रही हैं और तोशाखाना से मिले तोहफों के बारे में पूछ रही हैं। कुछ ही दिनों पहले बुशरा एक ऑडियो आया था जिसमें वह पीटीआई के नेता जुल्‍फी बुखारी से बात कर रही हैं। इस ऑडियो में बुशरा, इमरान को मिली घड़‍ियों और उन्‍हें बेचने की बात करती हुई सुनी जा सकती हैं। एक के बाद एक सामने आते बुशरा के ये ऑडियोज इमरान की परेशानियों को बढ़ा रहे हैं। हालांकि इन ऑडियोज की पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।

बुशरा ने लगाई डांट
बुशरा के नए ऑडियो में उन्‍हें इमाम को डांटते हुए सुना जा सकता है। बुशरा इमाम से पूछ रही हैं, ‘जो चीजें तोशखाना से आई थीं, क्‍या तुमने अकबर को कहा कि उनकी फोटो लेकर तुम्‍हें भेज दे?’ इमाम ने नहीं में इसका जवाब दिया थ। इसके बाद बुशरा का गुस्‍सा भड़क जाता है। वह इमाम से कहती हैं, ‘तो फिर फोटोग्राफ्स क्‍यों ली गईं? जो चीजें घर में आती हैं, उनकी फोटो नहीं ली जाती है। सिर्फ उन्‍हीं चीजों की फोटो लेनी है जो इस घर से बाहर जा रही हैं। घर में आने वाली चीजों की फोटो मेरे पास क्‍यों आ रही है?’ अखबार के मुताबिक ऐसा लगता है कि बुशरा इस शख्‍स से काफी सवाल जवाब कर रही हैं। इमाम इस बात से मुकर जाते हैं कि उन्‍होंने किसी से फोटोग्राफ क्लिक करने के लिए कहा है।

घर में न आने की इजाजत
बुशरा बीबी इसके बाद फिर से कहती हैं कि उन्‍हें बताया गया है कि इमाम ने फोटो लेने के लिए कहा था। इसके बाद बुशरा पीछे खड़े किसी व्‍यक्ति से सवाल करती हैं। वह उससे पूछती हैं, ‘क्‍या तुमने इमाम को यह फोटोग्राफ भेजी हैं।’ इसके बाद इमाम उन्‍हें बीच में रोकते हैं और कहते हैं कि उन्‍हें भी फोटोग्राफ कहीं और से मिली हैं लेकिन उन्‍होंने किसी से भी इन्‍हें क्लिक करने के लिए नहीं कहा था। इसके बाद फिर बुशरा फिर कहती हैं कि किसके कहने पर ये फोटोग्राफ्स क्लिक की गई थीं और उनसे किसी ने कुछ क्‍यों नहीं पूछा। वह दूसरा व्‍यक्ति बुशरा से सॉरी कहता है लेकिन बुशरा इसे अनसुना कर देती हैं। वह कहती हैं कि इन लोगों ने पीएम हाउस का मजाक बना डाला है। अंत में वह इमाम से घर में न आने के लिए कहती हैं और फोन पटक देती हैं।

विपक्ष बोला- चोरों का गैंग
इन तमाम ऑडियोज पर पीटीआई के उप-मुखिया फवाद चौधरी ने सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि इन ऑडियोज को जान-बूझकर लीक किया गया है। फवाद ने लाहौर में मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह ऑडियो पूरी तरह से फेक हैं और उन्‍हें इनकी पुष्टि नहीं की जा सकती है। फवाद का कहना है कि इन्‍हें रिलीज करने का मकसद सिर्फ और सिर्फ पूर्व पीएम को भ्रष्‍ट साबित करना है ताकि विपक्ष के लोग इसका राजनीतिक फायदा उठा सकें। वहीं पाकिस्‍तान मुस्लिम लीग-नवाज (PML-N) की उप-मुखिया मरियम नवाज की मानें तो इन ऑडियो से साफ होता है कि कैसे चोरो का एक प्रशिक्षित गैंग देश चला रहा था।

Latest articles

तेज रफ्तार क्रेटा ने युवक को मारी टक्कर, गंभीर घायल; चालक फरार

मंडीदीप। शहर में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने का एक गंभीर मामला...

नियुक्ति की मांग को लेकर डीपीआई पहुंचे चयनित शिक्षक, बोले- 6 महीने बाद भी नहीं मिली जॉइनिंग

भोपाल। माध्यमिक शिक्षक (वर्ग-2) भर्ती 2024 के चयनित अभ्यर्थियों ने मंगलवार को लोक शिक्षण...

भोपाल में प्रशासनिक सर्जरी: एडीएम, तीन एसडीएम समेत सात तहसीलदारों के तबादले

भोपाल। राज्य सरकार द्वारा सोमवार देर रात जारी की गई राज्य प्रशासनिक सेवा के...

भोपाल के प्लेटिनम प्लाजा में रेस्टोरेंट के सेंडविच में निकली मरी हुई मक्खी, फूड सेफ्टी विभाग से शिकायत, आज होगी जांच

भोपाल। राजधानी के माता मंदिर स्थित प्लेटिनम प्लाजा के एक रेस्टोरेंट में खाद्य सुरक्षा...

More like this

भारत-स्लोवाकिया के बीच कई अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- टेक्नोलॉजी हमारे संबंधों का आधार

ब्रातिस्लावा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्लोवाकियाई समकक्ष रॉबर्ट फिचो के बीच...

ओमान के तट पर भारतीय क्रू वाले जहाज पर लगातार दूसरे दिन हमला, होर्मुज में अमेरिकी हमले में 3 भारतीय मारे गए

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। ओमान के तट के पास लगातार दूसरे दिन भारतीय क्रू वाले जहाज...