12 C
London
Saturday, April 18, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयबिलावल भुट्टो के जहरीले बोल के बाद पाकिस्तानी मंत्री का एटमी शिगूफा,...

बिलावल भुट्टो के जहरीले बोल के बाद पाकिस्तानी मंत्री का एटमी शिगूफा, भारत को दी गीदड़भभकी

Published on

नई दिल्ली

पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो द्वारा भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘गुजरात का कसाई’ कहे जाने का मामला बढ़ता जा रहा है। भुट्टो के बयान के बाद भाजपा ने शुक्रवार (17 दिसंबर) देशभर में विरोध प्रदर्शन किया। वहीं बिलावल भुट्टो के अलावा पाकिस्तान सरकार की एक और मंत्री ने भारत को धमकी देते हुए कहा कि नौबत आई तो हम जवाब देने से पीछे नहीं हटेंगे।  शाजिया मर्री ने गीदड़भभकी देते हुए कहा कि हमारी परमाणु क्षमता खामोश रहने के लिए नहीं है। बिलावल भुट्टो के समर्थन में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने आईं शाजिया ने भारत को युद्ध की धमकी तक दे डाली। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विदेश मंत्री एस जयशंकर, भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के खिलाफ जमकर गंदी भाषा का इस्तेमाल किया। अपने पूरे भाषण के दौरान शाजिया सिर्फ बिलावल भुट्टो की तारीफों के पुल बांधती रहीं।

शाज़िया मर्री ने उगला भारत के खिलाफ जहर:
बता दें कि पाकिस्तान सरकार में मंत्री शाज़िया मर्री का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो कहती नजर आ रही हैं कि अगर नौबत आई हैं तो पाकिस्तान जवाब देने में पीछे नहीं हटेगा। एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान शाजिया मर्री ने बिलावल भुट्टो के बयान का समर्थन करते हुए भारत के खिलाफ जहर उगला है।

भारत में नफरत फैलाने वाली सरकार:
उन्होंने कहा, “पाकिस्तान जवाब देना जानता है। अगर पाक को थप्पड़ पड़ेगा तो उसका जवाब भी थप्पड़ से देंगे। हमें अपने मुल्क के खिलाफ चल रही साजिशों को बेनकाब करना है।” उन्होंने कहा, “हमारी और दुनिया की बदकिस्मती है कि इस समय भारत में एक ऐसी सरकार है जो सिर्फ नफरत को बढ़ावा देती है। जो लोगों के साथ जोर जबरदस्ती और हिंसा कर रही है।”

शाजिया ने कहा, “बिलावल भुट्टो ने अपना बयान पाकिस्तान के खिलाफ चल रही साजिश पर दिया है। और पाकिस्तान क्यों न जवाब दें। पाकिस्तान ऐसा मुल्क है जो जवाब देना जानता है। हम वो मुल्क नहीं है जो एक थप्पड़ के बदले दूसरा गाल आगे कर दे। पाकिस्तान को थप्पड़ पड़ेगा तो उसका जवाब थप्पड़ से दिया जाएगा।”

क्या है पूरा मामला:
दरअसल संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पाकिस्तान को आतंकवाद के मुद्दे पर जमकर लताड़ लगाई थी। विदेश मंत्री ने एक सवाल का जवाब देते हुए हिलेरी क्लिंटन की एक दशक पुरानी बात याद दिलाई। उन्होंने कहा कि अगर अपने घर में सांप पालोगे तो पड़ोसी के अलावा आपके भी घर के लोगों को काटेगा।

Latest articles

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...