15.1 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeराष्ट्रीयमोदी जी, अम‍ित शाह जी SAVE आंध्र प्रदेश... द‍िल्‍ली की सड़कों पर...

मोदी जी, अम‍ित शाह जी SAVE आंध्र प्रदेश… द‍िल्‍ली की सड़कों पर अमरावती के किसानों का ये कैसा प्रदर्शन, समझ‍िए

Published on

अमरावती\द‍िल्‍ली

आंध्र प्रदेश के अमरावती से बड़ी संख्या में आए किसानों ने ने तीन राजधानियां बनाने के लिए कानून लाने की आंध्र प्रदेश सरकार की योजना का विरोध क‍िया। क‍िसानों ने द‍िल्‍ली के जंतर-मंतर में प्रदर्शन क‍िया। इस दौरान क‍िसानों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अम‍ित शाह से अमरावती और आंध्र प्रदेश को बचाने की मांग की। अलग-अलग दलों के सांसद भी क‍िसानों को समर्थन देने के लिए प्रदर्शन में शामिल हुए। प्रदर्शन में शामिल सांसदों में जयदेव गल्ला और के. राममोहन नायडू सहित तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के सदस्य, बसपा के दानिश अली और राज्य की सत्तारूढ़ वाईआरएस कांग्रेस के असंतुष्ट के. रघु रामकृष्ण राजू शामिल थे। इसके अलावा कांग्रेस और वाम दलों के नेताओं सहित अन्य कई नेताओं ने भी ‘अमरावती परिरक्षण समिति’ के बैनर तले प्रदर्शन कर रहे किसानों के प्रति समर्थन व्यक्त किया।

‘मोदी जी BUILD अमरावती, सेव आंध्रप्रदेश’
आंध्र प्रदेश के अमरावती से बड़ी संख्या में आए किसानों ने शन‍िवार को द‍िल्‍ली के जंतर-मंतर में प्रदर्शन क‍िया। क‍िसान आंध्र प्रदेश में तीन राजधानियां बनाने के लिए कानून लाने की राज्‍य सरकार की योजना का विरोध कर रहे हैं। क‍िसानों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पोस्‍टर लगाकर अमरावती को बचाने की गुहार लगाई। क‍िसानों ने आंध्र प्रदेश को भी बचाने और व‍िकास‍ित करने की मांग प्रधानमंत्री से की।

अमरावती के क‍िसानों ने अम‍ित शाह से भी की ड‍िमांड
आंध्र प्रदेश के अमरावती से आए किसानों ने केंद्रीय गृहमंत्री अम‍ित शाह से भी अमरावती का व‍िकास करने की मांग की। साथ ही आंध्र प्रदेश को बचाने की ड‍िमांड की। क‍िसानों ने द‍िल्‍ली के जंतर-मंतर में प्रदर्शन क‍िया। क‍िसानों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी पोस्‍टर लगाकर अमरावती को बचाने और आंध्र प्रदेश को बचाने और व‍िकस‍ित करने की मांग की।

आंध्र प्रदेश सरकार की योजना के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन
आंध्र प्रदेश के अमरावती से बड़ी संख्या में आए किसानों ने तीन राजधानियां बनाने के लिए कानून लाने की राज्य सरकार की योजना के विरोध में द‍िल्‍ली में प्रदर्शन किया। अलग-अलग दलों के सांसद भी उन्हें समर्थन देने के लिए प्रदर्शन में शामिल हुए। हाथों में तख्तियां और हल लिए किसानों ने मांग की कि राज्य सरकार को केवल अमरावती को ही राजधानी बनाए जाने की पूर्व मुख्यमंत्री और तेदेपा के अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू की ओर से 2014 में की गई पहले की योजना पर कायम रहना चाहिए।

क‍िसानों के प्रदर्शन में शाम‍िल हुए ये दल
जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन में शामिल सांसदों में जयदेव गल्ला और के. राममोहन नायडू सहित तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के सदस्य, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के दानिश अली और राज्य की सत्तारूढ़ वाईआरएस कांग्रेस के असंतुष्ट के. रघु रामकृष्ण राजू शामिल थे। इसके अलावा कांग्रेस और वाम दलों के नेताओं सहित अन्य कई नेताओं ने भी ‘अमरावती परिरक्षण समिति’ के बैनर तले प्रदर्शन कर रहे किसानों के प्रति समर्थन व्यक्त किया।

Latest articles

बरेली में तैलिक साहू समाज का विशाल युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित

भोपाल अखिल भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के तत्वावधान में रायसेन जिले के बरेली नगर...

मप्र में 5.38 करोड़ लोग ले रहे मुफ्त राशन, आबादी का करीब 60% सरकार पर निर्भर

भोपाल मप्र में मुफ्त राशन योजना के आंकड़े चौंकाने वाले सामने आए हैं। प्रधानमंत्री गरीब...

दादाजी धाम मंदिर में श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाई गई महावीर जयंती

भोपालरायसेन रोड स्थित दादाजी धाम मंदिर में जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर...

एमपी नगर में युवतियों के बीच सड़क पर विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल

भोपाल भोपाल के एमपी नगर जोन-2 इलाके में रविवार देर रात कुछ युवतियों के बीच...

More like this

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...

रामनवमी पर प्रदेशभर में धार्मिक आयोजन, मंदिरों में विशेष पूजा और भंडारे

भोपाल रामनवमी के पावन अवसर पर मप्र के विभिन्न शहरों में श्रद्धा और उत्साह के...