भोपाल
भेल कारखाने में कॉपर चोरी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है । पिछले गुरूवार को एक कॉपर चोर भेल के 5 नंबर गेट पर पकड़ाया तो शनिवार को एक कॉपर चोर भेल के गेट नंबर 1 पर पकड़ा गया । यही हाल रहा तो धीरे-धीरे कॉपर चोरी का सिलसिला और भी बढ़ता जायेगे शनिवार को भेल के गेट नंबर 1 पर सत्यम कुशवाह शरीर के अंदर कॉपर के टुकड़े बांधकर गेट से बाहर जाने की कोशिश कर रहा था इसी दौरान गेट पर मौजूद सीआईएसएफ ने शक होने पर उसकी तलाशी ली तब पता चला की साहब कॉपर चोरी से ले जा रहे थे आरोपी भेल के ब्लॉक 4 में कार्यरत है । मामला संबंधित पुलिस थाने को सौंप दिया गया है ।
खास बात यह है कि एजीएम एचआर इन चोरियों को गंभीरता से नहीं ले रहा है जब संबंधित ठेकेदार ठेका श्रमिक का पुलिस वेरीफिकेशन एचआर विभाग को पेश करता है तो संबंधित ठेकेदार पर कार्यवाही क्यों नहीं की जाती या एचआर विभाग के एजीएम का ठेका श्रमिकों या ठेकेदार पर खास मेहरबानी है क्या वह ठेकेदारों की परेड लेकर ऐसे ठेका श्रमिकों पर नजर रखने की जवाबदारी नहीं डाल सकते ।
