10.5 C
London
Thursday, April 16, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयमैं मोदी, आरएसएस और बीजेपी से नहीं डरता...विरोध प्रदर्शनों पर बिलावल भुट्टो...

मैं मोदी, आरएसएस और बीजेपी से नहीं डरता…विरोध प्रदर्शनों पर बिलावल भुट्टो का जहरीला बयान

Published on

इस्‍लामाबाद

भारत में पाकिस्‍तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई अपमानजनक टिप्‍पणी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। भारत के अलग-अलग हिस्‍सों में जारी प्रदर्शनों पर बिलावल का बयान आया है। बिलावल ने इस पर सफाई दी है। बिलावल की मानें तो उनका मकसद भारत में मुसलमानों के लिए जारी भेदभाव और नफरत के खिलाफ आवाज उठाना था। ऐसे में बेहतर होगा कि उनके खिलाफ प्रदर्शन करने के बजाय नफरत और भेदभाव के विरोध में आवाज उठाएं। बिलावल भुट्टो ने संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए अपशब्‍दों का प्रयोग किया था। पाकिस्‍तान के विदेश मंत्री ने सारी सीमाओं को लांघते हुए पीएम मोदी की तुलना ओसामा बिन लादेन से कर डाली थी।

भारतीयों पर डाला दोष
न्‍यूयॉर्क में बिलावल से जब पाकिस्‍तानी मीडिया ने उनके खिलाफ जारी प्रदर्शनों के बारे में पूछा तो उनका जवाब भी बेहद बचकाना था। उनका कहना था कि उन्‍होंने जो कुछ कहा वह इतिहास में मौजूद तथ्‍यों के आधार पर कहा। इतिहास के साथ छेड़छाड़ करना या उसके साथ खिलवाड़ करना मुश्किल है। बिलावल की मानें तो कोई भी अपनी पसंद और नापसंद के आधार पर इतिहास को नहीं लिख सकता है। बिलावल का कहना था कि जिस शब्‍द का प्रयोग उन्‍होंने पीएम मोदी के लिए किया, वह उनकी नहीं बल्कि भारतीय नागरिकों की देन है। ऐसे में भले ही उनके खिलाफ कितने ही प्रदर्शन क्‍यों न कर लिए जाएं, तथ्‍यों को बदलना मुश्किल है।

‘मुसलमानों का हुआ नरसंहार’
बिलावल का कहना था कि जिन लोगों को उनके बयान से परेशान है, उन्‍हें गुजरात में हुए मुसलमान नरसंहार से भी दिक्‍कत होनी चाहिए। उन्‍हें उसका विरोध भी करना चाहिए कि कैसे भारत में मुसलमानों के साथ भेदभाव होता है। बिलावल ने दावा किया कि मुसलमान दुनिया का सबसे बड़ा अल्‍पसंख्‍यक वर्ग है।बिलावल का दावा था कि नफरत को खत्‍म करने की बजाय भारत सरकार मुसलमानों के खिलाफ इसे और भड़काने में लगी है।

पाकिस्‍तानी विदेश मंत्री के शब्‍दों में, ‘इन प्रदर्शनों का मकसद पाकिस्‍तान को डराना है। लेकिन भारत यह जान ले कि पाकिस्‍तान और मैं आरएसएस, मोदी और बीजेपी से नहीं डरता है। अगर वह प्रदर्शन करना चाहते हैं तो करते रहें।’ भुट्टो का विवादित बयान भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर की ओर से आतंकवाद को समर्थन देने को लेकर पाकिस्तान पर तीखा हमला करने के बाद आया था। जयशंकर ने कहा था कि पाकिस्‍तान वही देश है जिसने ओसामा बिन लादेन और आतंकवाद के साजिशकर्ता को पनाह दी थी।

विदेश मंत्रालय ने कही यह बात
बिलावल से पहले पाकिस्‍तान के विदेश मंत्रालय ने अपने मंत्री के बयान पर प्रतिक्रिया दी थी। मंत्रालय की प्रवक्‍ता मुमतजा जेहरा बलोच ने दावा किया कि अपने बयान में भारत सरकार ने 2002 के गुजरात नरसंहार की वास्तविकताओं को छिपाने के लिए छल और कपट की कोशिश की है। बड़े पैमाने पर लोगों की हत्‍या हुई, लिचिंग हुई, बलात्‍कार हुए और लूटपाट हुई और यह काफी शर्मनाक कहानी है। जो बात गौर करने वाली है वह यह है कि गुजरात नरसंहार के मास्‍टरमाइंड सजा से बच गए और अब भारत में बड़े पदों पर विराजमान हैं।

Latest articles

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

भोपाल संसद आलोक शर्मा का नारी शक्ति ने किया भव्य सम्मान

भोपाल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित कराने के समर्थन में भोपाल...

बीएचईएल झांसी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, ग्रामीणों को मिला लाभ

भेल झांसी l भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के...

अयोध्यानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.28 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अयोध्यानगर थाना...

More like this

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...