15.1 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeराष्ट्रीय'MCD चुनाव पर मेरी चिट्ठियों का असर, सत्येंद्र के क्षेत्र में हारी...

‘MCD चुनाव पर मेरी चिट्ठियों का असर, सत्येंद्र के क्षेत्र में हारी AAP’, सुकेश का एक और लेटर

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद ठग सुकेश चंद्रशेखर ने एक नया पत्र जारी किया है. उसने कहा कि सत्येंद्र जैन के खिलाफ पत्र लिखने के लिए किसी ने उससे नहीं कहा था. ये पत्र उसने अपनी मर्जी से लिखे थे. उसने कहा कि पत्र में जो भी घटनाएं और दावे किए गए हैं वो सभी सत्य हैं.
सुकेश ने आगे कहा है कि इन चिट्ठियों के लिखे जाने के बाद एमसीडी चुनावों पर काफी असर पड़ा है. आम आदमी पार्टी सत्येंद्र जैन की विधानसभा सीट के सभी वार्ड पर हार गई. वहीं डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया चार सीटों में से 3 पर हार हुई. उसने फिर दोहराया है कि आप के इशारे पर उसे जेल के अंदर धमकाया जा रहा है. सुकेश चंद्रशेखर का नया पत्र उपराज्यपाल द्वारा गठित की गई कमेटी को सबूत पाए जाने के ठीक दो दिन बाद आया है.

BJP का केजरीवाल पर हमला
सुकेश के नए लेटर पर बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि क्या केजरीवाल अब भी कट्टर भ्रष्टाचारी का बचाव करेंगे? पूनावाला ने कहा कि सुकेश चंद्रशेखर की और चिट्ठी सामने आई है, जिसमें उसने महाठग केजरीवाल और वसूली कंपनी के बारे में बताया है. अब सात करोड़ रुपये का एक और आरोप लगाया गया है. हाल ही में एक जांच पैनल ने पाया कि सभी आरोप गंभीर हैं और इन पर विस्तृत जांच की जरूरत है. क्या केजरीवाल अब भी कट्टर भ्रष्टाचारी का बचाव करेंगे? वह खुद ही लाई डिटेक्टर टेस्ट क्यों नहीं लेते हैं?

सुकेश ने केजरीवाल और जैन पर लगाए आरोप
सुकेश ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और तिहाड़ जेल में बंद मंत्री सत्येंद्र जैन पर जो गंभीर आरोप लगाए थे, उसकी जांच पूरी हो गई है. आरोपों की जांच के लिए गठित प्रधान सचिव (गृह) की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय समिति ने शुक्रवार को अपनी रिपोर्ट सौंप दी. इसमें सुकेश ने अपने दावों को दोहराया है. उसने समिति को बताया कि 60 करोड़ रुपये कहां, कब, किसको और क्यों दिए.

मंडोली जेल में दर्ज कराए गए थे बयान
कमेटी ने 14 नवंबर और 15 नवंबर को मंडोली जेल में सुकेश के बयान दर्ज किए थे. उसने कमेटी को बताया कि उसने दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत के असोला माइंस स्थित फार्म हाउस पर मंत्री सत्येंद्र जैन को चार किश्तों में 50 करोड़ रुपये दिए थे और अरविंद केजरीवाल इन वित्तीय लेन-देन से पूरी तरह से वाकिफ थे.

‘2017 में दी थी पार्टी, केजरीवाल हुए थे शामिल’
उसने बताया कि 2017 में 50 करोड़ रुपये देने के बाद होटल हयात रीजेंसी भीकाजी कामा प्लेस में सुकेश चंद्रशेखर ने एक डिनर पार्टी दी, जिसमें सीएम केजरीवाल, सत्येंद्र जैन और कैलाश गहलोत शामिल हुए थे. सुकेश ने कहा कि सत्येंद्र जैन ने दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया से उसका परिचय कराया था. इसके बाद उन्होंने कई बार फोन पर बातचीत की.

Latest articles

बरेली में तैलिक साहू समाज का विशाल युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित

भोपाल अखिल भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के तत्वावधान में रायसेन जिले के बरेली नगर...

मप्र में 5.38 करोड़ लोग ले रहे मुफ्त राशन, आबादी का करीब 60% सरकार पर निर्भर

भोपाल मप्र में मुफ्त राशन योजना के आंकड़े चौंकाने वाले सामने आए हैं। प्रधानमंत्री गरीब...

दादाजी धाम मंदिर में श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाई गई महावीर जयंती

भोपालरायसेन रोड स्थित दादाजी धाम मंदिर में जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर...

एमपी नगर में युवतियों के बीच सड़क पर विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल

भोपाल भोपाल के एमपी नगर जोन-2 इलाके में रविवार देर रात कुछ युवतियों के बीच...

More like this

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...

रामनवमी पर प्रदेशभर में धार्मिक आयोजन, मंदिरों में विशेष पूजा और भंडारे

भोपाल रामनवमी के पावन अवसर पर मप्र के विभिन्न शहरों में श्रद्धा और उत्साह के...