10.5 C
London
Thursday, April 16, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयटॉमहॉक मिसाइल...चीन से जंग के लिए दुनियाभर के खतरनाक हथियारों का जखीरा...

टॉमहॉक मिसाइल…चीन से जंग के लिए दुनियाभर के खतरनाक हथियारों का जखीरा जमा कर रहा जापान

Published on

टोक्‍यो

अब यह बात सबके सामने आ गई है जापान अपनी सेनाओं की ताकत बढ़ाएगा और साल 2028 तक रक्षा बजट पर दोगुना खर्च करता रहेगा। चीन की तरफ से बढ़ता सैन्‍य खतरा, उत्‍तर कोरिया की परमाणु हथियारों बढ़ाने की महत्‍वकांक्षा और रूस के यूक्रेन पर हमले के बाद से जापान ने तय किया है कि वह अपनी रक्षा के लिए कड़े कदम उठाएगा और साथ ही अपनी क्षमताओं में भी इजाफा करेगा। प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने एक प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में कहा, ‘हम में से हर कोई इस बात से वाकिफ है कि हम अपने देश की सुरक्षा कर रहे हैं। यह बहुत ही जरूरी है क्‍योंकि हमनें यूक्रेन में देखा है कि क्‍या हुआ है। हम अब अपनी राष्‍ट्रीय सुरक्षा नीति को बदल रहे हैं।” जापान ने तय किया है कि युद्ध के खतरे के बीच ही अब वह अमेरिका से खतरनाक टॉमहॉक मिसाइलें खरीदेगा। फरवरी में जब यूक्रेन पर रूस ने हमला किया तो वहीं से जापान ने अपनी सुरक्षा नीति में बदलाव का फैसला कर लिया था। जो मिसाइलें जापान ने खरीदने का मन बनाया है, उसका तोड़ अभी तक चीन के पास नहीं है।

खतरनाक टॉमहॉक मिसाइलें
जापान ने पांच साल के लिए अपना रक्षा बजट तय कर लिया है। इसके तहत 314 अरब डॉलर सेनाओं पर खर्च किए जाएंगे। अगले साल से यह खर्च शुरू हो जाएगा। क्‍योदो न्‍यूज एजेंसी के मुताबिक पीएम किशिदा चाहते हैं कि उनके देश के पास ऐसी क्षमता हो जिसके बाद दुश्‍मन की सीमा में घुसकर हमला किया जा सके। साल 2026 से पहले जापान इस क्षमता से लैस नहीं हो पाएगा। नए स्‍टॉक को बढ़ाने के लिए जापान ने अमेरिका से खतरनाक टॉकहॉक मिसाइलें खरीदने का मन बनाया है। इस मिसाइल की रेंज करीब 1600 किलोमीटर है।

वर्तमान समय में टॉमहॉक अमेरिका और यूके की सेनाओं की तरफ से तैनात है। इस मिसाइल को अमेरिकी नौसेना का ब्रह्मास्‍त्र कहा जाता है। साल 2018 में यह नौसेना का हिस्‍सा बनी थी। उस समय सीरिया में इसका प्रयोग किया गया था और 66 मिसाइलों ने सीरिया की रासायनिक हथियारों वाली फैक्‍ट्री को तबाह कर दिया था।

कैसे बनाती है निशाना
लंबी दूरी की टॉमहॉक मिसाइल एक लॉन्‍ग रेंज वाला हथियार है और करीब 20 फीट लंबी है। यह मिसाइल 885 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हमला कर सकती है। इस मिसाइल को टॉरपीडो से किसी पनडुब्‍बी को निशाना बनाने के लिए लॉन्‍च किया जा सकता है। यह मिसाइल टर्बोफैन इंजन से ऑपरेट होती है और इस वजह से ज्‍यादा गर्मी नहीं पैदा करती है। इसकी वजह से ही इंफ्रारेड पर इसका पता लगा पाना मुश्किल हो जाता है।

इस मिसाइल में क्रॉस सेक्‍शन बहुत छोटा है और यह बहुत ही निचले स्‍तर पर ऑपरेट होती है। इस वजह से ही रडार भी इसका पता नहीं लगा सकती है। टॉमहॉक इंटीरियल और टीरेन कोनटूर मैचिंग (TERCOM) रडार गाइडेंस का प्रयोग करती है। इसके तहत मिसाइल में एक मानचित्र पहले ही स्‍टोर होता है। मिसाइल का कंप्‍यूटर इसी सेव तस्‍वीर से टाइगेट को पहचानता है।

हर मौसम में कारगर
यह मिसाइल बारिश, ठंड और गर्मी हर मौसम में काम कर सकती है। अमेरिका ने सबसे पहले इस सत्‍तर के दशक में ईजाद किया था। लेकिन इस पर अब तक कई डॉलर खर्च किए जा चुके है और इसे कहीं ज्‍यादा एडवांस्‍ड बना दिया गया है। मिसाइल का वजन करीब डेढ़ टन है और यह अपने साथ 453 किलोग्राम तक के हथियार ले जा सकती है। जीपीएस टेक्‍नोलॉजी से चलने वाली टॉमहॉक मिसाइल को अमेरिकी कंपनी रेथियॉन बनाती है। इसे दुनिया की सबसे मॉर्डन क्रूज मिसाइल का तमगा हासिल है। इसे दो हजार से ज्‍यादा बार यूज किया जा चुका है। साल 2011 में नाटो की सेनाओं ने इसी मिसाइस से लीबिया पर हमला किया था।

और क्‍या-क्‍या खरीदेगा जापान
टॉमहॉक मिसाइलों के अलावा जापान एडवांस्‍ड फाइटर जेट्स, हाइपरसोनिक मिसाइलें और हथियारबंद ड्रोन भी खरीदना चाहता है। देश क मीडिया की मानें तो सरकार के पास खरीद का सारा प्‍लान तैयार है। वहीं जापान के कुछ राजनेता इस बात पर भी बहस कर रहे हैं कि इतनी बड़े पैमाने पर रक्षा खरीद के लिए फंड कहां से आए। कहा जा रहा है कि जापान ये तमाम हथियार अमेरिका से खरीदेगा जो उसका सबसे करीबी साथी है।

Latest articles

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

भोपाल संसद आलोक शर्मा का नारी शक्ति ने किया भव्य सम्मान

भोपाल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित कराने के समर्थन में भोपाल...

बीएचईएल झांसी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, ग्रामीणों को मिला लाभ

भेल झांसी l भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के...

अयोध्यानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.28 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अयोध्यानगर थाना...

More like this

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...